एक्सप्लोरर

Election 2023: लंबे संघर्ष के बाद आज ही के दिन पहली बार महिलाओं ने डाला था वोट, जानिए 28 नवंबर से जुड़ी बड़ी बातें

23 November History: वुमंस क्रिश्चियन टेम्परेंस यूनियन और इसकी नेता केट शेपर्थ के लंबे संघर्षों के बाद 28 नवंबर 1893 को न्यूजीलैंड में हुए आम चुनावों में महिलाओं को वोट डालने का हक मिला था.

History of 28 November: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में महज एक दिन बचा है. 30 नवंबर को यहां मतदान होगा. वोटिंग से पहले ही तेलंगाना ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, यहां महिला वोटर पुरुषों की तुलना में अधिक हैं. यानी वोटर के लिहाज से महिला आगे हैं. चुनाव आयोग की ओर से जारी लेटेस्ट वोटर लिस्ट के मुताबिक, तेलंगाना में मतदाताओं की संख्या 3,26,18,205 है. इनमें से पुरुष वोटर 1,62,98,418 और महिला मतदाता 1,63,01,705 हैं.

बात महिलाओं की हो रही है तो मतदान से पहले आज की तारीख (28 नवंबर) भी इनके लिए काफी खास है. 28 नवंबर 1893 को ही न्यूजीलैंड में महिलाओं ने पहली बार मतदान किया था. वुमंस क्रिश्चियन टेम्परेंस यूनियन (WCTU) की अगुवाई में महिलाओं को इस अधिकार के लिए 13 साल तक आंदोलन करना पड़ा था.

82 प्रतिशत महिलाओं ने किया था मतदान

वुमंस क्रिश्चियन टेम्परेंस यूनियन (WCTU) और इसकी नेता केट शेपर्थ के संघर्षों के बाद 28 नवंबर 1893 में न्यूजीलैंड में हुए आम चुनावों में महिलाओं को वोट डालने का हक मिला. तब 82 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था. इस आंदोलन के दौरान शेपर्थ ने 32 हजार महिलाओं से एक पिटीशन पर साइन करवाया था.

आज ही के दिन इंद्राणी सिंह ने हासिल की थी ये उपलब्धि

एक और मामले में आज का दिन महिलाओं के नाम है. 28 नवंबर 1996 में आज ही के दिन भारतीय मूल की इंद्राणी सिंह ने एयरबस A-300 विमान को उड़ाकर इतिहास बनाया था. वह ऐसा करने वाली पहली महिला थीं.

मार्ग्रेट थैचर ने 28 नवंबर को दिया था इस्तीफा

28 नवंबर और महिलाओं की कामयाबी का सिलसिला यहीं रुकता नजर नहीं आ रहा है. आज ही के दिन 1990 में ब्रिटेन की 'आयरन लेडी' के नाम से मशहूर पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर (Margaret Thatcher)  ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था. वह 11 साल तक ब्रिटेन की पीएम रहीं.

28 नवंबर से जुड़ी कुछ और घटनाएं

  • 1660: लंदन में 28 नवंबर को द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ.
  • 1676: बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ्रांसीसियों का कब्जा.
  • 1814: द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार ऑटोमैटिक प्रिंट मशीन से छापा गया.
  • 1821: पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की.
  • 1912: इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की.
  • 1954: महान भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ.
  • 1956: चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत दौरे पर आए.
  • 1962: बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक केसी डे का निधन.
  • 1966: डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया.
  • 1997: प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया.
  • 2012: सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 की मौत हुई और 120 घायल हुए.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: गहलोत का दावा- राजस्थान में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, बीजेपी पर लगाया 'भड़काऊ भाषण' का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget