एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP का 'मास्टरप्लान' तैयार, इस फॉर्मूले पर चुना जाएगा नेता

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर से जनवरी 2024 तक है.

Assembly Election and BJP Planning: इस साल नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में चुनाव होने हैं. अक्टूबर में कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार रात एक बैठक की. इसमें कई अहम पॉइंट पर बात हुई और कई चुनावी रणनीति बनाई गई.

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, वसुंधरा राजे सिंधिया, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, अरुण सिंह, विजया राहटकर, सह प्रभारी नितिन पटेल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे.

जनता का विश्वास हासिल करना होगा

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने जो रणनीति तैयार की है उसके तहत जो भी बड़े चेहरे खुद को राज्य मे बडी जिम्मेदारी देने की बात करते रहे हैं या दावेदार साबित करने में लगे हैं उनको पहले चुनाव मैदान में उतर कर जनता का विश्वास हासिल करना होगा.

विधायकों की संख्या के आधार पर मिलेगी जिम्मेदारी

चुनावों में अगर भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार करती है तो संबंधित राज्य के नेताओं के प्रदर्शन और उनके साथ खड़े विधायकों की संख्या के आधार पर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा. हालांकि अंतिम फैसला बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद ही लिया जाएगा.

दूसरे राज्यों में मध्य प्रदेश वाला फॉर्मूला!

बताया जा रहा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश की तरह ही दूसरे राज्यों में भी कई वरिष्ठ नेताओं या केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है. बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल व फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे केंद्रीय मंत्रियों को विधायक चुनाव के लिए टिकट दिया है.  इसके अलावा संगठन के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी मैदान में उतारा है.

इन पांच राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर से जनवरी 2024 तक है. छत्तीसगढ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी, मध्य प्रदेश का 6 जनवरी 2024, राजस्थान का 14 जनवरी 2024, तेलंगाना का 16 जनवरी 2024 और मिजोरम का 17 दिसंबर को खत्म हो जाएगा. वहीं, को कार्यकाल खत्म हो रहा है.

ये भी पढ़ें

India-China: सैनिक, हथियार और गोला-बारूद... LAC तक पहुंच बनेगी आसान, सीमा पर 130 KM लंबी सड़क बना रहा भारत

अंकित गुप्ता पिछले करीब ढाई दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने सहारा समय, न्यूज़ 24 और स्टार न्यूज़ (अब एबीपी न्यूज़) जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में काम किया है. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज़ में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने पांच लोकसभा चुनावों, दर्जनों विधानसभा चुनावों और संसद के पिछले एक दशक से अधिक समय के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. जीएसटी, तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक विधायी फैसलों की कवरेज उनके अनुभव का हिस्सा रही है.

न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग में उन्हें दिल्ली की सीलिंग और डिमोलिशन कार्रवाई, जेसिका लाल हत्याकांड, प्रियदर्शिनी मट्टू केस, उपहार सिनेमा अग्निकांड, निर्भया कांड, आरुषि हत्याकांड, 2जी और कोयला घोटाले, राम रहीम, रामपाल, आसाराम और संजय दत्त से जुड़े मामलों सहित कई चर्चित मुकदमों की कवरेज का अनुभव है. उन्होंने तीन तलाक, समलैंगिकता और अनुच्छेद 370 से जुड़े मामलों के साथ राम मंदिर विवाद की हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक की सुनवाई और ऐतिहासिक फैसले को भी कवर किया है. राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की कवरेज भी उनके अनुभव का अहम हिस्सा है.

इसके अलावा, 26/11 मुंबई आतंकी हमला, दिल्ली ब्लास्ट, सुशांत सिंह राजपूत मामला, उत्तराखंड त्रासदी, नेपाल भूकंप और दक्षिण एशिया के राजनीतिक बदलावों सहित देश-विदेश की बड़ी घटनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने दर्शकों तक महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाई हैं. 

संपर्क करें- ankitg@abpnetwork.com, X हैंडल- @ReporterAnkitG

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget