एक्सप्लोरर

Election 2023: भारत के पहले चुनाव के लिए बनी थीं 2 करोड़ 12 लाख मतपेटियां, इस शख्स ने डाला था पहला वोट

Election News: स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव 1951 में हुआ था. इस चुनाव में लोकसभा की 497 और अलग-अलग विधानसभाओं की 3,283 सीटों के लिए मतदान हुआ था. हिमाचल प्रदेश के श्याम सरन नेगी ने पहला वोट डाला था.

Assembly Election 2023 and Amazing Facts: पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम) में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की नजर है. इसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल तक कहा जा रहा है. चुनाव आयोग ने भी मतदान को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए तमाम तैयारियां की हैं. हालांकि इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराना इतना आसान नहीं होता, आय़ोग कई महीनों से इसकी तैयारी में लगा था.

अब हम आपको बताएंगे उस चुनाव के बारे में जो देश के लिए भी नया था और वोट डालने वालों के लिए भी. हम बात कर रहे हैं स्वतंत्र भारत के पहले चुनाव की. आजादी के बाद हुए भारत के पहले चुनाव में लोकसभा की 497 और अलग-अलग विधानसभाओं की 3,283 सीटों के लिए मतदान हुआ था. तब 17 करोड़ 32 लाख 12 हजार 343 वोटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन सबसे बड़ी हैरानी की बात ये थी कि इनमें से 10 करोड़ 59 लाख लोग पढ़े लिखे नहीं थे. पर इन्होंने बढ़चढ़कर चुनाव में भाग लिया. ये चुनाव करीब 4 महीने (25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952) में संपन्न हुए.

कांग्रेस को मिला था बहुमत

आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था. उसने लोकसभा की 364 सीटें जीती थीं. 16 सीटों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी. इसके बाद आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व वाली सोशलिस्ट पार्टी को 12 सीट मिली, आचार्य जेबी कृपलानी की किसान मजदूर प्रजा पार्टी को 9 सीट, हिंदू महासभा को 4 सीट, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की भारतीय जनसंघ को तीन सीट मिली. वहीं, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को 3 और शिड्यूल कास्ट फेडरेशन को 2 सीटों पर जीत मिली थी. 

2 करोड़ 12 लाख मतपेटियों से हुआ था चुनाव

आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले चुनाव में हर पार्टी के लिए अलग-अलग मतपेटी की व्यवस्था की गई थी. इस पेटी पर उनके चुनाव चिह्न बने थे. तब इस तरह चुनाव कराने के लिए लोहे की दो करोड़ बारह लाख मतपेटियां बनवाई गईं थीं. अगर सिर्फ लोकसभा चुनाव की बात करें तो पहले लोकसभा चुनाव के लिए करीब 17 लाख बैलेट बॉक्स बनवाने पड़े थे. इन्हें गोदरेज कंपनी ने बनाया था. एक बॉक्स के लिए कंपनी ने पांच रुपये लिए थे.

ये भी जानिए

  • भारत के पहले चुनाव में करीब 1,874 प्रत्याशी और 53 राजनीतिक पार्टियां मैदान में थीं, इनमें से 14 राष्ट्रीय पार्टियां थीं. इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, किसान मज़दूर प्रजा पार्टी, और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा सहित कई पार्टियां शामिल थीं.
  • हिमाचल प्रदेश के श्याम सरन नेगी ने आजाद भारत के पहले चुनाव में सबसे पहला वोट डाला था.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: कांग्रेस ने इस सीट पर अभी तक नहीं किया प्रत्याशी का एलान, हाईकोर्ट के फैसला का इंतजार, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget