एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: तमिलनाडु में 27 साल पहले हुआ था अनोखा चुनाव, एक सीट पर खड़े थे 1033 उम्मीदवार, 50 पेज की बैलेट बुक से हुई थी वोटिंग

Election: 1996 में जहां तमिलनाडु की मोडकुरिची सीट पर 1033 उम्मीदवार मैदान में उतर आए थे, तो वहीं 2021 में भी ऐसा ही कुछ हुआ. तब तिरुपुर जिले की कंगायम विधानसभा सीट पर भी 1000 किसानों ने ताल ठोकी थी.

Five States Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. तारीखों के ऐलान के बाद इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो चुकी है. पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है. इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और पता चलेगा कि किस सीट पर कितने उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं.

नाम वापसी की प्रक्रिया बीत जाने के बाद जितने प्रत्याशी जिस विधानसभा क्षेत्र के लिए बचे रहेंगे, चुनाव आयोग को उतने ही बटन का ऑप्शन चुनाव चिह्न के साथ ईवीएम में देना होगा. मौजूदा समय में आमतौर पर किसी भी सीट पर 20-40 से ज्यादा उम्मीदवार नहीं होते, लेकिन भारत के चुनावी सफर में एक ऐसा अनोखा चुनाव भी हुआ था, जिसमें एक विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या ने रिकॉर्ड बना दिया था. आज भी इस रिकॉर्ड को कोई छू नहीं पाया है. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.

उड़ गए थे अधिकारियों के होश

यह बात है 1996 की. तमिलनाडु में ईरोड जिले के मोडकुरिची विधानसभा सीट पर चुनाव होना था. सारी प्रक्रिया तय कार्यक्रम के हिसाब से चल रही थी. अचानक स्थानीय किसानों ने प्रशासन के विरोध में तय किया कि यहां से 1 हजार से ज्यादा किसान चुनाव में खड़े होंगे. इसके बाद इस सीट पर 1016 किसानों ने नामांकन कर दिया. इससे यहां कुल 1033 उम्मीदवार मैदान में उतर गए थे. प्रत्याशियों की संख्या देखकर प्रशासन और चुनाव आयोग के अफसरों के होश उड़ गए थे.

एक महीने के लिए टालना पड़ा था चुनाव

उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या देखकर चुनाव समिति ने इस सीट पर एक महीने के लिए चुनाव टालने का फैसला किया. हालांकि एक महीने बाद यहां चुनाव हुए और सुब्बालक्ष्मी जगदीशन ने जीत दर्ज की. जिस वक्त ये चुनाव हुए थे तब ईवीएम की व्यवस्था नहीं थी, ऐसे में यहां बैलेट पेपर की जगह बैलेट बुक का इस्तेमाल करना पड़ा था. 1033 प्रत्याशी होने की वजह से चुनाव आयोग को यहां बैलेट पेपर की जगह 50 पेज की बैलेट बुक ही छपवानी पड़ी और वोटर्स के सामने इसे ही रखा गया. इसी तरह का नजारा 2021 में भी बनता दिखा था. तब तिरुपुर जिले की कंगायम विधानसभा सीट पर भी 1 हजार किसानों ने नामांकन का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट कब? सीएम भूपेश बघेल ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget