एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट कब? सीएम भूपेश बघेल ने दिया जवाब

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार शुरू हो गया है. अब इस पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट का इंतजार जारी है. इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा दावा किया है. कांग्रेस नेता ने बताया कि मंगलवार को को एक अहम बैठक है. राज्य इकाई के अध्यक्ष दीपक बैज , डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और विधानसभा स्पीकर चरण दास महंत इस बैठक में शामिल होंगे. मेरा मानना है कि इसके बाद आपके सामने पार्टी की दूसरी लिस्ट आ जाएगी.

इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में कई पुराने नेताओं पर भरोसा जताने के साथ ही कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है.

बघेल और टीएस सिंहदेव को भी टिकट
इसमें 22 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल हैं. सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत समेत सभी 12 मंत्रियों को स्थान दिया गया है.  पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को भी चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने आठ मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे.

पहली सूची की 30 सीट में से 14 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. अन्य 13 सामान्य सीट में से नौ पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. सूची में एक मौजूदा मंत्री और दो विधायकों सहित चार महिला उम्मीदवार हैं.

Chhattisgarh Election 2023: 'फूट डालो और राज करो की योजना यहां नहीं चलेगी', CM बघेल का गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं.

वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा मंत्री मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget