एक्सप्लोरर

हरियाणा: गोपाल कांडा बोले- बिना शर्त बीजेपी को समर्थन, मेरे खून में RSS है

गोपाल कांडा ने कहा कि ''मैं बिना शर्त बीजेपी को समर्थन दे रहा हूं. बीजेपी के सभी बड़े नेताओं से मेरी बात हो गई हैं.'' जिस तरह से गोपाल कांडा ने बीजेपी के लिए मोर्चा संभाला, अब वो बीजेपी के लिए किंगमेकर बनते दिख रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता और सिरसा विधानसभा सीट से विधायक गोपाल कांडा ने कहा है कि मेरा परिवार शुरू से आरएसएस से जुड़ा हुआ है. कांडा ने कहा कि मेरे खून में आरएसएस है. इसके अलावा उन्होंने हरियाणा विधानसभा में बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का एलान भी किया है.

गोपाल कांडा ने कहा कि ''मैं बिना शर्त बीजेपी को समर्थन दे रहा हूं. बीजेपी के सभी बड़े नेताओं से मेरी बात हो गई हैं.'' उन्होंने कहा कि ''मेरे अलावा निर्दलीय विधायक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर बीजेपी के साथ जा रहे हैं. हमने समर्थन को लेकर कोई शर्त नहीं रखी है.'' इसके अलावा कांडा ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है.

बता दें कि हरियाणा चुनाव के जब नतीजे आ रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनेंगे लेकिन जिस तरह से गोपाल कांडा ने बीजेपी के लिए मोर्चा संभाला, अब गोपाल कांडा बीजेपी के लिए किंगमेकर बनते दिख रहे हैं.

कौन हैं गोपाल कांडा?

बता दें कि एचएलपी के नेता गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार निर्दलीय गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराया है. पूर्व मंत्री कांडा हरियाणा में एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती हैं. उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब उनकी एअरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी और उनपर यौनशोषण के आरोप लगे थे.

निर्दलीय विधायकों की ओर देख रही है बीजेपी

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को 46 विधायक चाहिए. लेकिन उसके पास सिर्फ 40 विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी अब निर्दलीय विधायकों की ओर देख रही है. कांडा के साथ कुछ निर्दलीय विधायक भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका में हैं छोटे दल और निर्दलीय, जानिए- किसके पास हैं कितनी सीटें?

महाराष्ट्र: बीजेपी-कांग्रेस ही नहीं 10 से ज्यादा छोटी पार्टियों से भी बने हैं विधायक, जानिए- किसके पास हैं कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget