एक्सप्लोरर

Exclusive: PM मोदी और राहुल गांधी के आरोपों का Arvind Kejriwal ने दिया जवाब, बताया कितने महीने में खत्म होगा नशाखोरी का नेटवर्क

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कहा कि, पीएम की सुरक्षा का मतलब राष्ट्र की सुरक्षा है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी. इससे पहले सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि, इस बार पंजाब में उन्होंने पिछली कई गलतियों को सुधारा है. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जो उनके खिलाफ लगाए जा रहे हैं.

अगर मैं गलत हूं तो जेल भेज दो - केजरीवाल 
राहुल गांधी के आम आदमी पार्टी नेताओं पर आतंकियों के साथ रिश्ते रखने के आरोप पर केजरीवाल ने कहा कि, वो लोग यही कर सकते हैं. इनके पास पिछले पांच साल में काम गिनाने को एक काम नहीं है. सिर्फ गालियों का सहारा ले रहे हैं. मैं गालियों का जवाब गालियों से नहीं देता. अगर मेरा संबंध आतंकियों से है तो मुझे जेल भेज दो. अगर मैं आतंकवादी हूं तो मुझे जेल क्यों नहीं भेजा? जांच तो कराओ, जेल तो भेजो. इन्होंने बेअदबी करने वाले लोगों को जेल नहीं भेजा, इनकी उन लोगों के साथ क्या सेटिंग है?  

सुरक्षा के मामले पर दिया जवाब 
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कहा कि, पीएम की सुरक्षा का मतलब राष्ट्र की सुरक्षा है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. दिल्ली में केंद्र सरकार हमें परेशान करती है. लेकिन जब जनता और राष्ट्र की बात आती है तो हमने केंद्र के साथ मिलकर काम किया है. कोरोना के दौरान हमने कई बार केंद्र का धन्यवाद किया. मैं पंजाब के लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि पंजाब के 3 करोड़ लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है. हमें अगर केंद्र के सामने झुकना पड़ा तो हम झुकेंगे. सुरक्षा की बात पर हम केंद्र से कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे. उस पार से टिफिन बम आते हैं, आतंकी आते हैं... इसमें किसी ना किसी की मिलीभगत होती है. इसीलिए इमानदार सरकार होना जरूरी है. हम बॉर्डर प्रदेश को चलाने के लिए सबसे ज्यादा सक्षम हैं. 

6 महीने में खत्म होगा नशे का नेटवर्क

इसके अलावा पीएम मोदी के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि, ''पिछले कुछ दिनों से सभी दल आप को निशाना बना रही है. ये लोग पंजाब आकर लगातार मुझे और भगवंत मान को गालियां दे रहे हैं. उन्हें पता है कि अगर आम आदमी पार्टी आ गई तो उनका पूरा सिस्टम खत्म हो जाएगा. कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल का भ्रष्ट सिस्टम है. पंजाब में इस पूरे सिस्टम को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकेगी." केजरीवाल ने कहा कि, नशाखोरी का पूरा नेटवर्क खत्म होने में वक्त लगेगा, लेकिन एक महीने के भीतर हम उसके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर देंगे. मुझे लगता है कि इस नेटवर्क को तोड़ने में 6 महीने तक लग सकते हैं. 

चन्नी दलित चेहरा हैं, ऐसे में क्या वो भगवंत मान पर भारी पड़ सकते हैं? इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि, लोगों से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि, हमारे लिए चन्नी ने कुछ नहीं किया. सिर्फ अपने रिश्तेदारों का भला किया. एससी समुदाय के लोग उनसे नाराज हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में दलित और गरीब के बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी शुरू की है. यही पंजाब में भी किया जाएगा. लोगों को हम पर भरोसा है, क्योंकि हमने जो दिल्ली में कहा वो किया है. 

ये भी पढ़ें - Punjab Election 2022: सीएम चन्नी के विवादास्पद बयान से क्या कांग्रेस को मिलेगा कोई फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget