एक्सप्लोरर

फिर कांग्रेस के सामने गिड़गिड़ाए अरविंद केजरीवाल, कहा- 'राहुल जी हरियाणा में गठबंधन कर लीजिए'

Lok Sabha Election 2019: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से कांग्रेस से गठबंधन करने की अपील की है. उन्होंने राहुल गांधी से इसपर विचार करने के लिए कहा है.

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस के लाख इनकार के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को आतुर हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की कि हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन करने पर विचार करे.

उन्होंने कहा, ''देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं. अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर बीजेपी हारेगी. राहुल गांधी जी इस पर विचार करें.'' जेजेपी यानि जननायक जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की पार्टी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सात, कांग्रेस ने एक और आईएनएलडी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. आईएनएलडी दो फाड़ हो चुकी है. आईएनएलडी से अलग JJP का गठन किया गया है.

आपको बता दें कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अपील के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन से इनकार कर दिया था. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से सलाह लेने के बाद दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया.

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने पर भड़के केजरीवाल, सर्वे का दावा- BJP को सभी 7 सीटों पर मिलेगी जीत

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन की अपील की थी. ध्यान रहे कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. हालिया सर्वे में दावा किया गया है कि इसबार के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की हाथ खाली रहेगी. यही वजह है कि केजरीवाल जीत के लिए कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए आतुर हैं.

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता कई मौकों पर कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर दे चुके हैं. केजरीवाल ने एक सभा में कहा था,  ''कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) में गठबंधन हो जाए तो BJP सातों सीटें हार जाएगी, जमानत जब्त हो जाएगी. लेकिन कांग्रेस को मना-मना कर थक गए. मुझे नहीं समझ आता कि उनके मन में क्या है ?''

अरविंद केजरीवाल की बेबसी, कहा- कांग्रेस को मना-मना कर थक गए, AAP से नहीं कर रही गठबंधन

पिछले दिनों कांग्रेस के इनकार पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने का प्रयास किया, लेकिन वो समझ नहीं पायी. उन्होंने दावा किया, "कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी." दिल्ली की सभी 7 सीटों और हरियाणा की 10 सीटों पर पर छठे चरण में 12 मई वोट डाले जाएंगे.

ध्यान रहे कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन कर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और आज दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget