एक्सप्लोरर

Arunachal Pradesh Elections: अरुणाचल में खिला 'कमल' तो एक्शन मोड में आई BJP, जानें कब पेश करेगी सरकार बनाने का दावा?

Arunachal Pradesh Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी.

Arunachal Pradesh Assembly Elections Result 2024: एग्जिट पोल आने के एक दिन बाद रविवार (2, जून) को बीजेपी के लिए अरुणाचल प्रदेश से खुशखबरी आई. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहरा दिया है. बीजेपी 60 में से 46 सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस एक सीट पर ही सिमट गई है.

हालांकि, अरुणाचल प्रदेश में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. सूत्रों की मानें तो 4 जून की रात को बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अरुणाचल प्रदेश सरकार के गठन का कार्यक्रम तय होगा.

बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड में होगा फैसला

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में केंद्रीय सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की तिथि तय होगी. इसी बैठक में अरुणाचल प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक तय किए जायेंगे. सूत्रों की मानें तो अगर बीजेपी जीतती है तो नरेंद्र मोदी की शपथ से पहले अरुणाचल प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा.

प्रेमा खांडू को फिर मिल सकती है राज्य की कमान!

इस बीच चुनाव परिणाम आने के बाद अरुणाचल प्रदेश बीजेपी के प्रभारी अशोक सिंघल तवांग पहुंच गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमा खांडू फिर से अरुणाचल प्रदेश के सीएम बन सकते हैं. हालांकि, औपचारिक एलान बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद होगा.

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

चुनाव आयोग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश विधानसभ चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. राज्य की 60 सीटों में से बीजेपी को 46 सीटें, NPEP को पांच सीटें, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को तीन सीटें, पीपीए को दो सीटें, कांग्रेस को एक और अन्य के खातें में तीन सीटें आई हैं. बता दें कि बीजेपी 10 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी.

यह भी पढ़ें- Arunachal Pradesh Elections: भगवामय हुआ अरुणाचल, 60 में से 46 सीटों पर बीजेपी का परचम, 1 सीट पर सिमटी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget