एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Election 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आई बड़ी खबर, CM रेड्डी ने दिए संकेत कब हो सकता है इलेक्शन

Election 2024: आंध्र प्रदेश के CM और YSR कांग्रेस पार्टी के चीफ जगन मोहन रेड्डी ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य बना रखा है. वह इसके लिए अभियान भी चला रहे हैं.

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. यहां के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के अनुसार, आंध्र प्रदेश चुनाव का कार्यक्रम उम्मीद से थोड़ा पहले जारी किया जा सकता है.

शुक्रवार (15 दिसंबर) को यहां हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने यह संकेत देते हुए कहा, "सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है." उन्होंने अपने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा, “हम चुनाव के लिए तैयार हैं, लेकिन फिर भी मंत्रियों को मैदानी स्तर पर कुशलता से काम करना चाहिए."

विपक्षी दलों से सावधान रहने को कहा

उन्होंने कहा, ''चुनावों का कार्यक्रम पहले की तुलना में लगभग 20 दिन पहले जारी किया जा सकता है.'' जगन ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से विपक्षी दलों और उनका समर्थन करने वाले मीडिया संगठनों से सावधान रहने को भी कहा. उन्होंने उनसे कहा कि वे येलो मीडिया में चल रहे झूठे अभियान को हल्के में न लें और इसका पुरजोर खंडन करें.

सभी 175 सीटें जीतने का रखा है लक्ष्य

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अपना अभियान शुरू कर चुकी है. सीएम जगन मोहन रेड्डी का लक्ष्य सभी 175 सीटों को जीतना है. अभी 175 सदस्यों वाली विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 151 विधायक हैं. लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जगन मोहन रेड्डी पदयात्रा भी कर रहे हैं.

कई प्रभारियों का हाल ही में हुआ है तबादला

कुछ दिन पहले इंटरनल सर्वे, सामाजिक साधिकार यात्रा, गडपा गडपाकु मन प्रभुत्वम और कई अन्य पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के आकलन के आधार पर पार्टी ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों का फेरबदल किया था. बताया जा रहा है कि इसी तरह के कई बदलाव संगठन में भी हो सकते हैं.

इसके अलावा वाईएसआऱ कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में आए रिजल्ट को देखते हुए सत्ता विरोधी लहर पर भी नजर रख रही है. पार्टी ने फिलहाल ऐसी करीब 20-30 सीटें चिह्नित की हैं, जहां सत्ता विरोधी लहर दिखाई दे रही है और पार्टी के सिटिंग एमएलए हार सकते हैं. ऐसे में पार्टी इनके टिकट काटने की तैयारी में भी है.

ये भी पढ़ें

Andhra Pradesh Election 2024: YSR कांग्रेस पार्टी का टीडीपी पर हमला, कहा- अपना अस्तित्व बचाने के लिए पवन कल्याण पर है निर्भर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget