एक्सप्लोरर

अमित शाह ने महागठबंधन से पूछा- बीजेपी का PM चेहरा नरेंद्र मोदी, आपके कौन हैं?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता महागठबंधन को लेकर सवाल पूछते हैं कि क्या होगा? मैं उनसे कहता हूं कि महागठबंधन के डर को दिल से निकाल दें. लोग चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़े हैं.

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का जबर्दस्त समर्थन हासिल है. शाह ने गुजरात से ‘मेरा परिवार- बीजेपी परिवार’ अभियान शुरू करते हुए कहा कि भारत के वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आम चुनाव एक महत्वपूर्ण कदम है.

शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं देश में घूमता हूं... मैं देख सकता हूं कि लोग चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़े हैं और उनकी आंखों में समर्थन देखा जा सकता है.’’ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘महागठबंधन केवल राज्य स्तर के नेताओं से बना है. इससे बीजेपी की चुनावी संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा.’’

साथ ही उन्होंने कहा, ''बीजेपी के कार्यकर्ता महागठबंधन को लेकर सवाल पूछते हैं कि क्या होगा? मैं उनसे कहता हूं कि महागठबंधन के डर को दिल से निकाल दें.'' अमित शाह ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए पूछा, ''नरेद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं आपका (महागठबंधन) उम्मीदवार कौन है?''

अमित शाह ने कहा, ''2014 से 2019 तक हमने लोकतंत्र को मजबूत बनाने, संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा की स्वीकृति बढ़ाने का सफल प्रयास किया है. इन सबका यही मतलब है कि 2019 में नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है.''

पीएम मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, ''बंगाल के अंदर जिस प्रकार से हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहा है, रैलियां नहीं करने दी जाती. ममता बनर्जी दबाने से हम नहीं दबते बल्कि भारतीय जनता पार्टी और निखार के आगे बढ़ती है. हमारी पार्टी के विस्तार के चलते इस बार पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बीजेपी का झंडा लहराने जा रहा है.''

शाह ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर मुहिम की शुरुआत की. बीजेपी की बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने की इस मुहिम के तहत मतदाताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराने की योजना है. देशभर में 5 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्त्ता अपने घर पर बीजेपी का झंडा फहराके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने वाले हैं.

नीतीश कुमार का कद बड़ा, नरेंद्र मोदी ही होंगे एनडीए के पीएम उम्मीदवार- प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget