एक्सप्लोरर

दूसरा चरण: 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोटिंग, देवेगौड़ा, राजबब्बर, हेमा मालिनी की सीटों पर भी वोटिंग, जानें पूरी जानकारी

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों यानी कुल 17 फीसदी सीटों पर वोटिंग हुई थी. अब 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की 18 फीसदी सीटों पर वोटिंग होगी.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 97 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की भी एक सीट शामिल है. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों यानी कुल 17 फीसदी सीटों पर वोटिंग हुई थी. अब 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की 18 फीसदी सीटों पर वोटिंग होगी. यानी अब टोटल 543 सीटों में से 35 फीसदी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.

बता दें कि दूसरे चरण की 97 सीटों में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, बीजेपी की हेमा मालिनी और बसपा के दानिश अली भी शामिल हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आइए नज़र डालते हैं दूसरे चरण की वोटिंग पर-

दूसरे चरण- महत्वपूर्ण बातें

  • दूसरे चरण में जिन 12 राज्यों में वोटिंग होगी, उसमें एक केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं.
  • दूसरे चरण में चुनाव वाली 97 सीटों पर कुल 1635 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
  • इन 1635 उम्मीदवारों में महिलाओं का आंकड़ा सिर्फ 120 है.
  • दूसरे चरण में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 70.46 फीसदी वोटिंग हुई थी.

साल 2014 में दूसरे चरण में किस पार्टी ने जीती थी कितनी सीटें-

बीजेपी- 27 सीटें

कांग्रेस- 12 सीटें

एएमआईएम- 37 सीट

शिवसेना- 4 सीटें

बीजेडी- 4 सीटें

सीपीएम- 2 सीटें

जेडीएस- 2 सीटें

आरजेडी- 2 सीटें

जेडीयू- एक सीट

पीडीपी- एक सीट

पीएमके- एक सीट

टीएमसी- एक सीट

एआईएनआरसी- एक सीट

जानें किस राज्य में होगी वोटिंग, वहां किस सीट पर कितने उम्मीदवार खड़ें हैं और पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत क्या रहा था और वो सीट कौनसी पार्टी जीती थी.

असम- यहां 5 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 5 सीटों पर 50 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 78.27 फीसदी वोटिंग हुई थी. इन सीटों पर बीजेपी ने दो, कांग्रेस ने दो और एआईयूडीएफ ने एक सीट जीती थी.

बिहार- यहां 5 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 5 सीटों पर 68 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 62.45 फीसदी वोटिंग हुई थी. इन सीटों पर आरजेडी ने दो, कांग्रेस, जेडीयू और एनसीपी ने एक-एक सीट जीती थी.

छत्तीसगढ़- यहां 3 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 3 सीटों पर 36 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 72.96 फीसदी वोटिंग हुई थी. सभी तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

जम्मू-कश्मीर- यहां 2 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 2 सीटों पर 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 48.40 फीसदी वोटिंग हुई थी. बीजेपी और पीडीपी ने यहां एक-एक सीट जीती थीं.

कर्नाटक- यहां 14 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 14 सीटों पर 241 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 68.68 फीसदी वोटिंग हुई थी. तब बीजेपी और कांग्रेस ने 6-6 और जेडीएस ने दो सीट जीती थीं.

महाराष्ट्र- यहां 10 सीटें पर वोटिंग होगी. इन 10 सीटों पर 179 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इन सीटों पर 62.39 फीसदी वोटिंग हुई थी. तब एनडीए ने 8 (बीजेपी-4, शिवसेना-4) और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं.

मणिपुर- यहां एक सीट पर चुनाव है. इस एक सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इस सीट पर 74.98 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सीट कांग्रेस ने जीती थी.

ओडिशा- यहां 5 सीटों पर चुनाव है. इन पांच सीटों पर 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2014 में इन 5 सीटों पर 72.47 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां बीजेडी ने 4, बीजेपी ने 1 सीट जीती थीं.

तमिलनाडु- यहां 39 सीटों पर चुनाव है. इन 39 सीटों पर 845 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2014 में इन 5 सीटों पर 72.03 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां एआईएडीएमके ने 37 सीटें, बीजेपी ने एक और पीएमके ने एक सीट जीती थी.

त्रिपुरा- यहां एक सीट पर चुनाव है. इस एक सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इस सीट पर 83.56 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सीट सीपीएम ने जीती थी.

उत्तर प्रदेश- यहां 8 सीटों पर चुनाव है. इन 8 सीटों पर 85 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2014 में इन 8 सीटों पर 61.95 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सभी सीट बीजेपी ने जीती थी.

पश्चिम बंगाल- यहां 3 सीटों पर चुनाव है. इन 3 सीटों पर 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2014 में इन 3 सीटों पर 81.52 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां बीजेपी, टीएमसी और सीपीएम ने 1-1 सीट जीती थी.

पुडुचेरी- यहां एक सीट पर चुनाव है. इस एक सीट पर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. साल 2014 में इस सीट पर 82.10 फीसदी वोटिंग हुई थी. ये सीट ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने जीती थी.

दिल्ली: वोटिंग से पहले कचरे से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड, BJP और AAP ने एक दूसरे पर लगाए साजिश के आरोप

आज थमेगा दूसरे चरण का प्रचार: EVM में कैद होगी देवेगौड़ा, राजबब्बर-हेमा मालिनी जैसे बड़े दिग्गजों की किस्मत

EC ने दिखाई अपनी ताकतः आचार संहिता उल्लंघन को लेकर चार नेताओं पर लगाया बैन

राहुल गांधी ने BJP के चुनाव प्रचार के खर्च पर उठाए सवाल, कहा- करोड़ों रुपये का प्रचार कहां से हो रहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget