एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav का BJP पर निशाना- Azam Khan भैंस चोरी के केस में जेल में हैं और जीप चढ़ाने वाला खुला घूमेगा

UP Election 2022: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रामपुर में चुनावी रैली में कहा कि पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है पश्चिम के लोगों ने बीजेपी की खाट खड़ी कर दी है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने रामपुर के विलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है. बीजेपी का छोटा नेता है तो छोटा झूठ बोलता है, बड़ा नेता है तो बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता है तो सबसे बड़ा झूठ बोलता है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है.

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है पश्चिम के लोगों ने बीजेपी की खाट खड़ी कर दी है. बाकी चरणों में बीजेपी का पूरा सफाया हो जाएगा. इसी दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और जेल भेजा गया. 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जिस गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे ने किसानों पर थार चढ़ाई उसे आज खुलेआम छोड़ दिया गया है. लखीमपुर खीरी केस में आरोपी आशीष मिश्रा टेनी को अदालत ने गुरुवार को जमानत दी थी. 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ''ये पहला चुनाव है जब आजम खान (Azam Khan) साहब नहीं हैं. सोचिए कि उनपर कैसे मुकदमे लगे हैं. उनपर बकरी चोरी का, भैंस चोरी का, किताब चोरी का मुकदमा लगा है. उनके खिलाफ केस झूठे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि झूठे मुकदमे की उम्र लंबी नहीं होती है. सही है कि परेशानी में हैं, उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है. अब्दुल्ला को भी उठानी पड़ी है. बीजेपी उन्हें परेशान कर रही है. हमें कोर्ट पर भरोसा है. सभी झूठे मुकदमे हटाए जाएंगे.''

उन्होंने आगे कहा, ''जिसने थार जीप चढ़ाई उसे खुलेआम घूमने का मौका मिल रहा है. किसानों की जान चली गई, अगर कोई जिम्मेदार है तो वह है गृह राज्यमंत्री और उसका बेटा. सरकार ने कोर्ट में पैरवी ठीक नहीं की.'' 

अखिलेश यादव ने कहा, ''ये लोग (बीजेपी) आजम खान के खिलाफ तो हैं ही, ये आजम खान की जो तरक्की, खुशहाली, शिक्षा की जो सोच है, ये लोग उसके भी खिलाफ हैं. बीजेपी के लोग जानते हैं कि जिस समय लोग पढ़े लिखे होंगे तो बीजेपी के झांसे में नहीं फंसेंगे. हमें उम्मीद है कि इनकी सरकार  जाते ही अन्याय खत्म होगा.'' 

Unnao में दलित युवती की हत्या पर गरमाई राजनीति, Mayawati ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा, SP नेता के खेत से शव मिलने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget