एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा, बीजेपी ने कराया जोगी-बीएसपी गठजोड़, लेकिन पार्टी को नहीं नुकसान

कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद के लिए कोई दावेदार नहीं है और हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगे. चुनावों के बाद विधायक दल और पार्टी आलाकमान फैसला करेगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा. यह विवादित मुद्दा नहीं है.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि अजीत जोगी की पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच प्रदेश में गठबंधन से बीजेपी को नुकसान होगा, जो इस "भ्रम" में है कि आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों में इससे कांग्रेस की संभावनाएं प्रभावित होंगी. कांग्रेस अगर यहां सत्ता में आती है तो टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत जैसे नेताओं के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक माने जा रहे बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदार नहीं है और इस पर चुनाव के बाद फैसला किया जाएगा.

प्रेट्र को रायपुर से फोन पर दिए एक साक्षात्कार में बघेल ने कहा, "कोई दावेदार (मुख्यमंत्री पद के लिए) नहीं है और हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगे. चुनावों के बाद विधायक दल और पार्टी आलाकमान फैसला करेगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा. यह विवादित मुद्दा नहीं है." कांग्रेस  यहां बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की कोशिश में लगी है जो 2003 से राज्य में शासन कर रही है.

जोगी-बीएसपी गठबंधन का कांग्रेस वोट पर कोई असर नहीं होगा-  बघेल

यह पूछे जाने पर कि क्या अजीत जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) कांग्रेस के वोटबैंक में सेंध लगाएगी, बघेल ने कहा, "नहीं, क्योंकि बीएसपी का वोट प्रतिशत महज चार फीसदी है और जोगी का वोटर भी वही है जो बीएसपी का है. इसलिये, मुझे नहीं लगता कि यह (गठबंधन) कोई बड़ा अंतर पैदा करेगा." उन्होंने दावा किया कि जोगी-बीएसपी गठबंधन से बीजेपी को नुकसान होगा कांग्रेस को नहीं.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीटों पर 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी जबकि बीजेपी को तब नौ सीटें मिली थीं. बघेल ने कहा, "उनका (जोगी-मायावती) के समर्थक अधिकतर अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं. इसलिये, अगर उन्हें कुछ सीटें मिल भी गईं, जो संभव नहीं लगता, तो इससे बीजेपी के सीटों की संख्या कम होगी."

कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजेपी ने करवाया गठबंधन

बीजेपी नेता सरोज पांडे ने कथित तौर पर कहा था कि जोगी-बीएसपी गठबंधन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को ज्यादा नुकसान होगा. इस बारे में बघेल ने कहा कि भगवा दल इस "भ्रम" में है कि इस गठजोड़ से विपक्षी दल को नुकसान होगा. बघेल ने कहा, " इसलिये उन्होंने (बीजेपी) यह गठबंधन करवाया. जोगी अकेले कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहते, इसलिये बीएसपी को भी उनके साथ जोड़ा गया. जोगी का मुद्दा काम नहीं करेगा."

कांग्रेस के बीएसपी से गठबंधन करने में विफल रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, "जहां तक बीएसपी का सवाल है, उनके साथ बात जारी थी और अचानक हमें पता चला कि उन्होंने जोगी की पार्टी के साथ गठजोड़ कर लिया." छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.

शशि थरूर का विवादित बयान, कहा- 'मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू, न हाथ से हटा सकते, न चप्पल मार सकते'

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मनाया पहला करवाचौथ, सामने आईं ये खूबसूरत तस्वीरें

यह भी देखें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget