एक्सप्लोरर

बोट यात्रा के बाद अब ट्रेन से दिल्ली से अयोध्या तक सफर करेंगी प्रियंका गांधी, हनुमानगढ़ी मंदिर में करेंगी पूजा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों प्रयागराज से इलाहाबाद तक बोट से यात्रा की थी. अब एक बार फिर प्रियंका यूपी में होंगी और रोड शो करेंगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस का जनाधार मजबूत करने में जुटीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में होंगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिये प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा के बाद अब 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी.

जिसके बाद वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगी. पूजा के बाद सुबह 10 बजे हनुमानगढ़ी से रोड शो की शुरुआत होगी और यह 4:30 पर कुमारगंज में समाप्त होगा. दो जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की जाएगी. पूरे रोड शो में 32 प्वाइंट बनाए गए हैं. सभी प्वाइंट पर लोगों से प्रियंका मुलाकात करेंगी. प्रियंका दोहपर में 1:25 बजे सनबीम स्कूल में बच्चों से मुलाकात करेंगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, "प्रियंका जी दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद के लिये रवाना होंगी. ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर फैजाबाद पहुंचने की उम्मीद है."

सिंह ने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी. लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा.

गन्ना बकाया को लेकर प्रियंका ने किया योगी सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब

उन्होंने कहा कि रोड शो में 32 पड़ाव होंगे. प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और फैजाबाद में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी. वह एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी.

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होने के बाद कांग्रेस अपने दम पर सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर रही है. कांग्रेस के इस फैसले के बाद सूबे में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सात चरणों में वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget