एक्सप्लोरर

ABP Opinion Poll: हरियाणा में सीएम की पहली पसंद हैं खट्टर, दूसरे नंबर पर हुड्डा तो तीसरे पर हैं दुष्यंत

पिछले पांच साल से हरियाणा की सत्ता संभाल रहे मनोहर लाल खट्टर राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बनकर सामने आए हैं. हालांकि, राज्य में जनता किसके सिर जीत का सेहरा पहनाएगी ये बात तो नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा.

Haryana Assembly Election Opinion Poll: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर गैर जाट चेहरे के साथ मैदान में उतरी है. जाटों के वर्चस्व वाले राज्य में कांग्रेस ने जाट नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सामने रखा है. राज्य में जनता किसके सिर जीत का सेहरा पहनाएगी ये बात तो नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा. लेकिन इस चुनावी माहौल में जनता किस पार्टी को चुनने की ख्वाहिश रखती है और उनके दिल में क्या है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है और जनता की नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है. ओपिनियन पोल में हमने इस बात को भी जानने की कोशिश की है कि हरियाणा की जनता सीएम के तौर पर सबसे ज्यादा किसे पसंद कर रही है.

पिछले पांच साल से हरियाणा की सत्ता संभाल रहे मनोहर लाल खट्टर राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बनकर सामने आए हैं. ओपिनियन पोल में जब लोगों से सवाल किया गया कि उनके राज्य में वो किस नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना पसंद करेंगे? तो इस सवाल पर 40 प्रतिशत लोगों ने वर्तमान में राज्य की कमान संभाल रहे मनोहर लाल खट्टर का नाम लिया.

दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ओपिनियन पोल में महज़ 20 फीसद लोगों ने मुख्यमंत्री की पसंद माना. इसके बाद सीएम की पसंद के तौर पर तीसरे नंबर पर जननायक जनका पार्टी (जेजेपी) के लीडर दुष्यंत चौटाला हैं. इन्हें 14 फीसद लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद माना है.

(सर्वे में हमने हरियाणा के 10061 लोगों से बात की है. सर्वे 16 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच किया गया है.)

Haryana Assembly Election 2019 Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, जीत सकती है 90 में से 83 सीटें

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी की बंपर जीत, सत्ता बचाने में होगी कामयाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget