एक्सप्लोरर

Punjab Exit Poll 2022: पंजाब में चलेगा आम आदमी पार्टी का जादू! बीजेपी-कांग्रेस और अकाली को कितनी मिलेंगी सीटें, एग्जिट पोल में आया ये आंकड़ा

ABP C Voter Punjab Exit Poll 2022: नतीजों की एक तस्वीर पेश करने के लिए एबीपी न्यूज सी वोटर के साथ मिलकर आपके लिए लाया है सबसे सटीक एग्जिट पोल.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान सोमवार को समाप्त होते ही अब सबकी नजरें 5 राज्यों के 10 मार्च को आने वाले नतीजों पर हैं. पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी और किसको वनवास मिलेगा, ये जानने को हर कोई उत्सुक है. लेकिन उससे पहले नतीजों की एक तस्वीर पेश करने के लिए एबीपी न्यूज सी वोटर के साथ मिलकर आपके लिए लाया है सबसे सटीक एग्जिट पोल. यहां हम आपको बताएंगे पंजाब का हाल. पंजाब के एग्जिट पोल का सैंपल साइज 16533 था और 13 लोकसभा क्षेत्रों को कवर किया गया है. 

किसे कितनी सीटों का अनुमान  

एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और वह प्रदेश में सरकार भी बना सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 51 से 61 के बीच सीट मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 22 से 28, शिरोमणि अकाली दल को 20 से 26, बीजेपी गठबंधन को 7 से 13 और अन्य को 1 से 5 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. 

क्षेत्रवार पंजाब में किसे कितनी सीट मिलने का अनुमान

पंजाब तीन क्षेत्रों में बंटा हुआ है. ये क्षेत्र हैं-दोआबा, मांझा और मालवा. आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा मालवा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. लेकिन पहले बात दोआबा क्षेत्र की.

दोआबा क्षेत्र में 23 सीट हैं. इसमें कांग्रेस को 5 से 9 के बीच सीट मिलने का अनुमान है. जबकि शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 3 से 7 के बीच सीटें मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी 5 से 9 के बीच सीट जीत सकती है. जबकि बीजेपी गठबंधन को 2 से 4 के बीच सीट मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 0 से 2 के बीच सीट मिलने का अनुमान है. 

मांझा क्षेत्र

मांझा क्षेत्र में 25 सीट हैं. इस क्षेत्र में कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं. शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 6 से 10 सीट मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को 4 से 8 सीट मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी गठबंधन 3 से 5 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. अन्य 1 सीट हासिल कर सकते हैं. 

मालवा क्षेत्र

मालवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 69 सीट हैं. यहां से आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होता नजर आ रहा है. इस क्षेत्र से आम आदमी पार्टी को 41 से 45 सीट मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को 9 से 13 सीट, शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 8 से 12, बीजेपी गठबंधन को 2 से 4 सीट और अन्य को 1 से 3 सीट मिल सकती हैं.

Uttarakhand Exit Poll 2022: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में किसको मिलेगा सबसे ज्यादा वोट? हैरान कर रहे नतीजे

ABP Cvoter Exit Poll 2022 Live: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कौन मारेगा बाज़ी, किसकी बनेगी सरकार? देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget