एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Exit Polls 2023: 5 राज्यों में किसको मिलेंगे कितने वोट, एग्जिट पोल में हुआ खुलासा, इन राज्यों में है कड़ी टक्कर

ABP Cvoter Poll 2023: सी वोटर ने 5 राज्यों में एबीपी न्यूज के लिए एक एग्जिट पोल किया है. इसमें सामने आया है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है.

ABP Cvoter Opinion Polls 2023: तेलंगाना में गुरुवार (30 नवंबर) को मतदान पूरा होने के साथ ही पांच राज्यों का चुनाव खत्म हो गया. तेलंगाना से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान में वोटिंग हुई थी. इस बीच पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एग्जिट पोल किया है.  

यह एग्जिट पोल हर सीट पर और हर राज्य में वोटिंग के बाद किया गया है. एग्जिट पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है.

छत्तीसगढ़ में कड़ा मुकाबला?
एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है. यहां बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है. वहीं, 16 पर्सेंट वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं.
 
अगर बात करें सीटों की तो 90 विधानसभा सीट वाले छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36 से 48 और कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, 0 से 4 सीट पर अन्य उम्मीदवार जीत सकते हैं.

मध्य प्रदेश में क्या है हाल?
एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 44 फीसदी वोट मिलने की संभावना है, जबकि बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. वहीं, अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जा सकते हैं. यहां कांग्रेस को 113 से 127 के बीच सीट मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 88 से 112 सीट मिलने की उम्मीद है. वहीं, अन्य खाते में 2 से 8 सीट आ सकती हैं.
 
मिजोरम में किसको-कितने वोट?
पर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत सत्तारूढ़ मिजोरम नेशनल फ्रंट (MNF) को मिलता दिखाई दे रहा है. एग्जिट पोल में एमएनएफ को 32 पर्सेंट वोट मिलने की उम्मीद है. इसके बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 29 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. वहीं, कांग्रेस को 25 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि 14 फीसदी वोट अन्य को मिल सकते हैं.

तेलंगाना में कौन मारेगा बाजी?
दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस को 41 प्रतिशत, बीजेपी को 16 प्रतिशत और बीआरएस को 39 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि अन्य के खाते में 4 फीसदी वोट जा सकते हैं.

राजस्थान में क्या है हाल?
राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. यहां बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस का खाते में 41 मत आ सकते हैं. वहीं, अगर बात करें अन्य दलों की तो एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Exit Poll: एग्जिट पोल के जरिए कैसे पता लगाया जाता है कि किसी राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है, जानिए पूरी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget