एक्सप्लोरर

लोकसभा 2019: कांग्रेस के साथ किसी भी सूरत में नहीं होगा गठबंधन- APP

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि हम गठबंधन चाहते हैं. हम दिल्ली, पंजाब, गोवा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि न सिर्फ 2019 बल्कि आगे भी कभी हमारा पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''कांग्रेस को किसी भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि हम गठबंधन चाहते हैं. हम दिल्ली, पंजाब, गोवा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस के पास दिल्ली में कोई संगठन नहीं बचा है. हमारे नेता अरविंद केजरीवाल हमेशा कहते रहते हैं कि कांग्रेस को वोट देने से बीजेपी की संभावनाएं मजबूत होंगी. 2019 या उससे आगे भी कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है.''

इससे पहले, दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा था, ''आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं होगा, अभी यह कह पाना बहुत मुश्किल है.'' गोपाल राय ने कहा ''लोगों की इस इच्छा पर कांग्रेस कहां खड़ी होती है, इसका उसे जमीन पर जाकर आंकलन करने की जरूरत है.''

राय ने पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया कि दिल्ली के लोग दो बातों के लिये अपने सांसदों को चुनना चाहते हैं, पहला मोदी को हराने के लिए और दूसरा ऐसे सांसदों को जिताना, जो दिल्ली सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों में मददगार बनें, बीजेपी सांसदों की तरह बाधक नहीं बनें.

हालांकि, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर चुकी हैं. शीला दीक्षित ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस की कमान संभाली है.

दिल्ली: कांग्रेस से गठबंधन होगा या नहीं, कहना मुश्किल- गोपाल राय

यूपी: अलीगढ़ में सवर्णों ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget