एक्सप्लोरर

दिल्ली-हरियाणा में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन नहीं होगा-संजय सिंह

आप नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए हम कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार थे लेकिन कांग्रेस किसी तरह के गठबंधन के मूड में नहीं है.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर आई है. कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली-हरियाणा में गठबंधन नहीं होगा. आप के नेता संजय सिंह ने इसकी जानकारी दी है. संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली-हरियाणा में आप अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. संजय सिंह ने इसके अलावा कहा कि कहीं से समझौते की उम्मीद नहीं बन रही है.

आप नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए हम कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार थे लेकिन कांग्रेस किसी तरह के गठबंधन के मूड में नहीं है. ये दुख का विषय है कि हमारी कई तरह की कोशिशों के बावजूद कांग्रेस किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं है.

संजय सिंह ने जानकारी दी कि कांग्रेस से कई बार बात हुई. कल गुलाम नबी आज़ाद से भी बात हुई. हरियाणा मे 6-3-1 के फॉर्मूले पर बात हो रही थी लेकिन आज गुलाम नबी आज़ाद और भूपेंद्र हुड्डा ने साफ इंकार कर दिया. हमारी बात सभी नेताओं से चल रही थी. अहमद पटेल, पीसी चाको, गुलाम नबी आज़ाद सभी से बात हुई लेकिन गठबंधन को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है. लिहाजा दिल्ली और हरियाणा में हम अपने दम पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे.

कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने जा रहा है लेकिन इस पर लगातार हां-ना, हां-ना का दौर जारी था. आज भी खबर आई थी कि कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की 18 सीटों पर गठबंधन को लेकर बात तय हो गई है. इसके तहत कहा जा रहा था कि दिल्ली में कांग्रेस 4 सीटों पर और आप 3 सीटों पर लड़ेगी.

सोमवार को राहुल गांधी-केजरीवाल ने किया था ट्वीट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सोमवार को अचानक हलचल तेज हो गई थी जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का मतलब बीजेपी का सूपड़ा साफ होना है. यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीटें देने की इच्छुक है. परन्तु केजरीवाल जी ने एक और यूटर्न ले लिया है.''

राहुल के ट्वीट के तुरंत बाद केजरीवाल ने भी जवाबी ट्वीट में कहा कि कौन सा U-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी. आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है. मुझे दुःख है आप बयानबाज़ी कर रहे हैं.

हालांकि इसके बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि आप ने कांग्रेस से बात करने के लिए संजय सिंह को अधिकृत किया है. राहुल जी भी कांग्रेस की तरफ़ से एक ऐसे व्यक्ति को अधिकृत करें जो 'आप' के साथ बैठकर सभी 18 (दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़) सीटों पर बीजेपी को हराने की रणनीति बना सके.

दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को बीजेपी ने दिया टिकट

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी के प्रचार पर उठाया सवाल, कहा-पुलवामा फेल, बालाकोट फेल, लोग जुमलों, झूठे वादों के लिए वोट क्यों करेंगे?

गहलोत का विवादित बयान, कहा- जातीय समीकरण बैठाने के लिए बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को बनाया राष्ट्रपति
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget