एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने किया अपनी योजनाओं का बचाव, कहा- सीमित मुफ्त सुविधाएं अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी

दिल्ली चुनाव: बीजेपी केजरीवाल की फ्री बिजली-पानी की योजनाओं को निशाना बना रही है. केजरीवाल ने बचाव में इन योजनाओं को अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा होने का दावा किया है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी फ्री बिजली, पानी और शिक्षा के मुद्दों को चुनाव प्रचार में भुनाने की कोशिशों में लगी है. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी फ्री बिजली, पानी की योजनाओं को अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा बताया है.

केजरीवाल ने कहा, ''अगर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगता है और अगर बजट प्रभावित नहीं हो रहा है तो मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी हैं.'' मुफ्त सेवाएं देने के लिए बीजेपी की आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि मुफ्त सेवाओं से गरीबों के पास पैसों की और बचत होती है.

उन्होंने ट्वीट किया, "सीमित मात्रा में दी गईं मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था के लिए सही हैं. इससे गरीबों के पास पैसों की अधिक बचत होती है, और मांग में बढ़ोत्तरी होगी. हालांकि, इसे सीमित तौर पर लागू किया जाए, जिससे की अतिरिक्त कर न लगे और न ही इससे बजट पर प्रभाव पड़े."

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के तीन विधानसभा क्षेत्रों जनकपुरी, तिलक नगर और मादीपुर में रोड शो किया. केजरीवाल ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों से उनके लिए वोट करने का आग्रह किया. गुरुवार को भी केजरीवाल ने पांच रोड शो किए थे.

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, संदीप दीक्षित ने पार्टी नेताओं से मतभेद की बात कबूली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि उनके द्वारा दी जा रही मुफ्त सेवाएं, यानी मुफ्त बिजली और पानी आगे भी जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget