एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अकाली दल को 4 सीटें दे सकती है बीजेपी, जेजेपी के साथ भी बातचीत जारी

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी की चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली बीजेपी, अकाली दल के अलावा जेजेपी के साथ मिलकर महागठबंधन बना सकती है.

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की चुनौती से निपटने के लिए बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर महागठबंधन बना सकती है. बीजेपी की ओर से दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं अकाली दल के अलावा बीजेपी, जेजेपी को भी दिल्ली चुनाव के लिए गठबंधन का हिस्सा बना सकती है.

रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल को चार सीटें देने पर विचार कर रही है. पहले के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी शिरोमणि अकाली दल को एक या दो सीटें ऑफर करती रही है. हालांकि 2017 में हुए राजौरी गार्डन के उपचुनाव में अकाली दल नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी.

जेजेपी भी आ सकती है साथ

वहीं जेजेपी की बात करें तो हरियाणा विधानसभा चुनाव की सफलता के बाद पार्टी दिल्ली की राजनीति में भी जगह बनाने की कोशिश में जुट गई है. पार्टी ने पहले ही दिल्ली में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. जेजेपी की नज़र दिल्ली में 18 सीटों पर हैं. हालांकि जेजेपी की प्राथमिकता हरियाणा की अपनी सहयोगी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की है.

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के लिए बड़ा झटका, अजय माकन के चुनाव नहीं लड़ने की संभावना

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने एक बयान में कहा कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन पर बात कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के संकेत दिए हैं. जेजेपी हरियाणा के नजदीक लगती और जाट बाहुल नजफगढ़ और मुंढका सीट पर फैक्टर बनकर सामने आ सकती है. पूर्व में दुष्यंत चौटाला के दादा की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल भी इन सीटों पर चुनाव लड़ती रही है.

Delhi Election: एक दो दिन में पहली लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. नतीजों का एलान 11 फरवरी को किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget