एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में इस वजह से बंद हो रहे स्कूल, जानें क्या है वजह और कब से खुलने की उम्मीद

शीतलहर के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का कहर बरप रहा है. ऐसे में विभिन्न राज्यों के प्रशासन ने ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है.

उत्तर भारत के कई राज्य इस समय कड़ी ठंड और घने कोहरे से जूझ रहे हैं. दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

जिन स्कूलों को 6 जनवरी से खोलने का आदेश था, अब उनमें छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई हैं. हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में पहले से ही स्कूल बंद हैं. गाजियाबाद में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है, उधर लखनऊ समेत कई अन्य बड़े जिलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: जहां खत्म हुए सपने, वहीं से शुरू हुई उड़ान; बैक पेपर से UPSC टॉप तक की दास्तान

बिहार के कई जिलों में स्कूली की बढ़ाई गई छुट्टी 

बिहार में पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, जिसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी भी शामिल हैं, में 8वीं कक्षा तक 11 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दिया है. 9वीं से 12वीं कक्षा के समय में बदलाव किया गया है. अब इन कक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक होगा. पटना के अलावा बिहार के कई जिलों जैसे मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीवान, मुंगेर, बेतिया आदि में भी 11 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे.

यूपी के अधिकतर जिलों में ठंड के चलते स्कूल बंद 

उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का असर दिखने लगा है. लखनऊ, कानपुर, नोएडा, आगरा, मथुरा, वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके कारण राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया. उत्तर प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि शीतलहर और घने कोहरे की वजह से दिन में भी दृश्यता कम हो जाती है, जिससे यात्रा करना जोखिमपूर्ण हो जाता है.

ठंड का असर राजस्थान में भी स्कूल बंद 

राजस्थान में भी ठंड का असर बढ़ रहा है. भरतपुर जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण 9 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए यह छुट्टियां लागू की गई हैं, हालांकि शिक्षकों के लिए कोई छुट्टी का आदेश नहीं है. जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने यह आदेश जारी किया है. इसके साथ ही, अजमेर में भी उर्स मेले के चलते 7 जनवरी को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें: -20 डिग्री में खड़े सेना के जवानों की कितनी होती है सैलरी, जानकर चौंक जाएंगे 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
UPSC EPFO में एपीएफसी के 80 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget