एक्सप्लोरर

क्या बोर्ड Exam में देरी का असर अप्रैल में होने वाली JEE Mains पर भी पड़ेगा?

कोरोना महामारी का असर अप्रैल में होने वाली JEE Main’s का तीसरा अटैम्पट पर भी पड़ सकता है. कहा जा रहा है कि अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तर इसे भी टाला जा सकता है. हालांकि इस बारे में अभी एनटीए द्वारा कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.

CBSE  की 12वी की बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने के केंद्र सरकार के फैसले का कई राज्यों और बोर्डों पर प्रभाव पड़ा है. ज्यादातर बोर्ड ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा को टालने के फैसले के बाद  अपनी परीक्षाओं को स्थगित या रद्द कर दिया है. राजस्थान, पंजाब से लेकर तेलंगाना और यूपी तक में ज्यादातर राज्यों में बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम टाल दिया गया है. न केवल स्कूल स्तर की परीक्षाएं बल्कि प्रवेश परीक्षाओं को भी रिशेड्यूल किया गया है. जैसे कि  18 अप्रैल को होने वाली NEET PG को COVID -19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए टाल दिया गया है.

JEE Main’s पर भी पड़ सकता है प्रभाव

सरकार लगातार परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ सदस्यों और छात्रों के स्वास्थ्य पर चिंता जता रही है और यही परीक्षा के स्थगित होने के पीछे एक कारण भी है. गौरतलब है कि JEE Main’s का तीसरा अटैम्पट भी अप्रैल में होने वाला है लेकिन महामारी की वजह से इस पर प्रभाव पड़ सकता है.

कोरोना के कारण JEE मेन टल सकती है

बता दें कि JEE मेन अप्रैल सेशन 27, 28, 29, और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना है. हालांकि NTA द्वारा इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ये परीक्षा भी टल सकती है. बता दें कि  लगभग छह लाख छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले हैं. मार्च के अटैम्पट में परीक्षा में 6,19,638 छात्र शामिल हुए थे, जबकि फरवरी के अटैम्पट में 6.52 लाख उम्मीदवारों ने उपस्थित होने के लिए पंजीकरण कराया था.

JEE Main का स्कोर बेहद महत्वपूर्ण

NTA को JEE मेन अप्रैल अटैम्पट के लिए एडमिट कार्ड जारी करना अभी बाकी है. बता दें कि इस साल, इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए बोर्ड परीक्षा की कसौटी पर ढील दी गई है, हालांकि छात्रों को अभी भी बोर्ड परीक्षा पास करनी है, प्रवेश के लिए न्यूनतम कट-ऑफ की आवश्यकता नहीं है. लेकिन इस प्रकार, JEE Main का स्कोर अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है.

बता दें कि JEE मेन,  बीई, बीटेक सहित आईआईआईटी, एनआईटी और कई अन्य कॉलेजों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों का गेटवे है. जो लोग JEE मेन को क्रैक करते हैं और शीर्ष 2.5 लाख रैंक तक आते हैं, उन्हें आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस - प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए सेलेक्ट किया जाता है.बोर्ड परीक्षा में देरी होने की वजह से प्रवेश में और देरी हो रही है क्योंकि कक्षा 12 के परिणाम घोषित होने के बाद ही ज्यादातर  केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने प्रवेश पत्र जारी करते हैं या प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हैं. पिछले साल भी महामारी के कारण एडमिशन साइकिल को टाल दिया गया था.

ये भी पढ़ें

NEET PG 2021 Exam Postponed: कोरोना के कारण 18 अप्रैल को होने वाली नीट पीजी परीक्षा स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Goa Board Exam 2021:गोवा में रद्द नहीं की जाएंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 24 अप्रैल से होंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
अग्निवीर वायु की आंसर की जारी, 28 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 
अग्निवीर वायु की आंसर की जारी, 28 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 
IBPS RRB 2026 में वैकेंसी बढ़ी, अब 13,757 पदों पर होगी भर्ती
IBPS RRB 2026 में वैकेंसी बढ़ी, अब 13,757 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC PET 2026 की नई तारीखों का ऐलान, जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल
UPSSSC PET 2026 की नई तारीखों का ऐलान, जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
Embed widget