एक्सप्लोरर

UPSC Civil Services 2020: इसी हफ्ते जारी होगी परीक्षा तारीख, पढ़ें पूरी खबर

यूपीएससी प्री परीक्षा 2020 के आयोजन की तिथि इसी हफ्ते जारी हो सकती है. ताजा जानकारी के लिये कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

UPSC Civil Services 2020 Exam Dates To Be Announced This Week: यूपीएससी प्री परीक्षा 2020 की तारीख इसी हफ्ते जारी हो सकती है. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारियों के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफीशियल वेबसाइट देखते रहें. ऐसा करने के लिये यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.upsc.gov.in. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि पुराने शेड्यूल के अनुसार इस साल की यूपीएससी प्री परीक्षा 31 मई 2020 को आयोजित होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया था. साथ ही इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाकर 04 जून 2020 कर दिया गया था. हालांकि सूत्रों की मानें तो परीक्षार्थियों का इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो सकता है क्योंकि पूरी संभावना है कि कमीशन इसी हफ्ते प्री परीक्षा की तारीख घोषित कर देगा.

अन्य परीक्षा तारीखें भी होंगी घोषित –

यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के साथ ही अन्य परीक्षाओं की आयोजन तिथि भी बोर्ड द्वारा घोषित की जायेगी. इनमें से कुछ मुख्य परिक्षायें हैं इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस प्रीलिम्स 2020, यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा 2020, यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2020, यूपीएससी आईईएस/आईएसएस एग्जाम 2020 और यूपीएससी सीएपीएफ एग्जाम 2020 आदि. दरअसल कोरोना लॉकडाउन की वजह से बाकी परीक्षाओं की तरह ही यूपीएससी की भी बहुत सी परीक्षाएं और इंटरव्यू कैंसिल हुएं हैं.

यहां तक की यूपीएससी सिविल सर्विसेस 2019 के साक्षात्कार भी नहीं हो पाये. लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स को नयी तारीखों के ऐलान का इंतजार है. इस बारे में कमीशन ने पहले ही कहा था कि वे चौथा लॉकडाउन हटने के बाद इस संबंध में कोई फैसला ले पायेंगे. चौथा लॉकडाउन तो हट गया है लेकिन पांचवे की शुरुआत हो चुकी है. हालांक इसमें कई प्रकार की छूट दी जा रही है. ये और ऐसे बहुत से मुद्दों पर यूपीएससी की मीटिंग 05 जून को प्रस्तावित है. ऐसी उम्मीद है कि मीटिंग के बाद परीक्षाओं की तारीखों के विषय में डिटेल्ट शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा. यूपीएससी ने खुद एक नोटिस में यह बात कही थी. खैर 10 लाख के लगभग कैंडिडेट्स का इंतजार इस हफ्ते खत्म होने की पूरी संभावना है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget