एक्सप्लोरर

UPPSC AE Exam: दो नहीं अब पांच शहरों में होगा यूपीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम सेंटर

यूपीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर के परीक्षा केंद्र के शहरों में वृद्धि कर दी है. अब UPPSC AE परीक्षा के लिए प्रदेश के 5 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगें.

UPPSC AE Exam centres 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन)- लिखित परीक्षा  2019 के परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है. अब यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के अतिरिक्त गाजियबाद आगरा और गोरखपुर में भी परीक्षा केंद्र बनाए जायेंगें. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षार्थियों को शहर का विकल्प चुनने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विंडो एक्टिव कर दिया है. साथ ही आयोग ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के लिए 5 जनपदों का विकल्प भरें. परीक्षा केंद्र के लिए 3 नवंबर 2020 से 13 नवंबर 2020 तक वेबसाइट पर विकल्प भर सकते हैं.

इसके आगे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कहा है कि जिन परीक्षार्थियों की ओर से परीक्षा केंद्र के जिले का विकल्प नहीं भरा जाएगा. उनके परीक्षा केंद्र को तय करने का पूरा अधिकार आयोग के पास होगा.

ज्ञात है कि यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन)-परीक्षा 2019 का आयोजन प्रदेश के पांच जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर 2020 को किया जाना प्रस्तावित है.

आपको बतादें कि यूपीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा 2019 इसके पहले प्रयागराज एवं लखनऊ में प्रस्तावित थी. परन्तु अब प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद और गोरखपुर के केंद्रों पर परीक्षा होगी.

यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक इंजीनियर के कुल 692 पदों को भरा जाना है. इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 30 दिसंबर 2019 को नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन में केमिकल इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग को छोड़कर बाकी सभी शाखाओं के पाठ्यक्रम दिए गए थे. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2019 को शुरू हुई थी. इसके लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी 2020 और ऑनलाइन शुल्क की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2020 निर्धारित थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget