एक्सप्लोरर

UPPSC: एक दिन एक शिफ्ट वाली परीक्षा क्यों चाहते हैं छात्र? जानें क्या होता इससे फायदा

​UPPCS Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एक ही दिन आयोजन का निर्णय लिया है.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आगामी पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का फैसला किया है. इस निर्णय से प्रतियोगी परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को राहत मिली है. हालांकि आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए आयोग ने एक कमेटी का गठन किया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद फैसला किया जाएगा. इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अभ्यर्थी सिंगल डे एग्जाम कराने की मांग क्यों कर रहे हैं, आखिर क्या हैं इसके फायदे?  आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

वन डे-वन शिफ्ट एग्जाम के फायदे

यूपीपीएससी के जरिए सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी “वन डे-वन शिफ्ट” की मांग कर रहे हैं. इसके जरिए अगर परीक्षा आयोजित की जाती है, तो परीक्षा अलग-अलग दिनों में आयोजित न होकर एक दिन होगी. इससे प्रश्नपत्र अलग-अलग नहीं होंगे. साथ ही, इसमें एक सेट दूसरे की तुलना में अधिक कठिन होने की संभावना न के बराबर होगी.

यह भी पढ़ें- Free Education: इन देशों में मिलती है फ्री एजुकेशन, भारतीय छात्रों की भी पहली पसंद, ये हैं कुछ खास नियम, देखें लिस्ट

समान प्रश्न पत्र और कठिनाई स्तर

वन डे-वन शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सभी छात्रों को समान प्रश्न पत्र मिलेगा. जब परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होती है, तो विभिन्न सेट के प्रश्नपत्रों में कठिनाई स्तर में भिन्नता होने की संभावना रहती है. इससे यह समस्या उत्पन्न होती है कि किसी एक शिफ्ट का प्रश्नपत्र दूसरे से अधिक कठिन या सरल हो सकता है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं. यदि सभी छात्रों को एक ही सेट का प्रश्नपत्र मिलता है, तो यह सुनिश्चित होता है कि सभी उम्मीदवारों के लिए समान अवसर उपलब्ध होंगे.

नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का विरोध

छात्र नॉर्मलाइजेशन प्रणाली का विरोध कर रहे हैं, जो आयोग द्वारा लागू की गई थी. नॉर्मलाइजेशन के तहत, प्रत्येक उम्मीदवार का स्कोर उनके प्रदर्शन के आधार पर अन्य उम्मीदवारों के साथ तुलना करके निर्धारित किया जाता है. छात्रों का मानना है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता को प्रभावित करती है और योग्य उम्मीदवारों को बाहर करने की रणनीति बन सकती है. वन डे-वन शिफ्ट में परीक्षा होने से नॉर्मलाइजेशन की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, क्योंकि सभी छात्रों का मूल्यांकन समान रूप से किया जाएगा.

परीक्षा केंद्रों की संख्या और पहुंच
छात्र यह भी मांग कर रहे हैं कि परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सभी जिलों में परीक्षाएं आयोजित की जा सकें. वर्तमान में केवल 41 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं. यदि परीक्षा एक ही दिन और शिफ्ट में होती है, तो इसे अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है और अधिक छात्रों को शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Chinese Military: चायनीज आर्मी में कैसे होती है भर्ती, बेहद सख्त होती है ट्रेनिंग…छोड़ने पर मिलती है ये सजा, पढ़ें पूरी डिटेल

भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के मुद्दे

छात्र आयोग पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा रहे हैं. पहले भी आयोग के कुछ अधिकारियों को पेपर लीक मामलों में गिरफ्तार किया गया था. इसलिए वे चाहते हैं कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली या अनियमितता से बचा जा सके. वन डे-वन शिफ्ट वाली परीक्षा इस पारदर्शिता को बढ़ावा देगी.

मानसिक तनाव कम करना

अलग-अलग शिफ्ट्स में परीक्षाएं देने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि उन्हें अपने प्रदर्शन को लेकर चिंता रहती है कि क्या उनका पेपर कठिन था या आसान. यदि सभी छात्र एक ही समय पर परीक्षा देते हैं, तो इससे तनाव कम होगा और वे अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे. इन सभी कारणों से छात्र परीक्षाओं को वन डे-वन शिफ्ट में आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.  इससे उन्हें निष्पक्षता, पारदर्शिता और समान अवसर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- PM Vidya Lakshmi Yojana: एजुकेशन लोन से कितनी अलग है पीएम विद्यालक्ष्मी योजना? जान लीजिए अपने हर सवाल का जवाब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education Report Card: स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget