एक्सप्लोरर

UP ITI Admission: यूपी ITI एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म की अंतिम तिथि 23 अगस्त, जल्द करें अप्लाई, नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

ITI Admission: उत्तर प्रदेश आईटीआई में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 है. इच्छुक स्टूडेंट्स जल्द अप्लाई करें.

UP ITI Admission 2020: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश {SCVT UP} ने राज्य के आईटीआई संस्थानों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. SCVT UP ने आईटीआई एडमिशन 2020 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स आईटीआई करने के इच्छुक हैं और आईटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको बतादें कि अब उनका इंतजार खत्म हो गया है, और वे 23 अगस्त तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भेज सकते हैं. स्टूडेंट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आईटीआई एडमिशन 2020 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हुई है.   

महत्वपूर्ण तारीखें

आयोजन तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि 30 जुलाई 2020
आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2020
मेरिट लिस्ट जारी होने कि तिथि सितम्बर 2020
काउंसलिंग आयोजित होने कि तिथि सितम्बर 2020

नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, मेरिट पर होगा चयन

स्टूडेंट्स इस बात पर ध्यान दें कि इस साल आईटीआई में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर लिया जायेगा. यह फैसला कोरोना संकट के चलते लिया गया है. प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में एडमिशन की मेरिट लिस्ट राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश {SCVT UP}  द्वारा तैयार की जायेगी.

कब जारी होगी मेरिट लिस्ट?

आईटीआई में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट आवेदन करने के 10 दिनों के बाद जारी की जाएगी. मेरिट जारी होने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. काउंसिलिंग प्रक्रिया में जिन अभ्यर्थियों को राजकीय आईटीआई नहीं मिलेगी. उन्हें अपग्रेड के लिए दोबारा फॉर्म भरना होगा. इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा.

एडमिशन प्रक्रिया पहली बार ओटीपी आधारित

आईटीआई में एडमिशन के लिए पहली बार आवेदन प्रक्रिया को ओटीपी आधारित बनाया गया है. आवेदन करते समय अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसके बाद ही फॉर्म जमा होंगे.

ऑनलाइन जमा होगा शुल्क

स्टूडेंट्स को आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. सामान्य और पिछड़ा वर्ग को 250 रुपए और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 150 रुपए शुल्क जमा करना होगा.

इतनी सीटों पर होंगे दाखिले

प्रदेश भर में राजकीय आईटीआई के 70 और प्राइवेट आईटीआई के 58 ट्रेड मिलाकर कुल 4,92,307 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन होंगे. प्रदेश के राजकीय आईटीआई में केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े पाठ्यक्रम मिलाकर कुल 1,20,575 सीटें हैं. जबकि प्राइवेट आईटीआई में केंद्र सरकार के पाठ्यक्रम से जुड़ी 3,71,732 सीटें हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा, केंद्र की तैयारी शुरू
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा? केंद्र की तैयारी शुरू
NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 
NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget