एक्सप्लोरर

UPMSP UP Board Exam 2024: 21 जनवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इस महीने शुरू हो सकते हैं थ्योरी एग्जाम

UP Board Practical Exams 2024: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख रिलीज कर दी गई है. परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी.

UPMSP UP Board 10th & 12th Practical Exam Dates 2024 Out: उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूपी बोर्ड की दोनों ही क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख रिलीज कर दी गई है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक साल 2024 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी 2024 से शुरू होंगी. 21 जनवरी से शुरू होकर प्रैक्टिकल एग्जाम 5 फरवरी 2024 तक चलेंगी.

कब होंगे थ्योरी एग्जाम

अभी केवल प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें साफ की गई हैं. थ्योरी एग्जाम को लेकर केवल इतनी जानकारी है कि ये परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू हो सकती हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् जल्द ही इस बारे में डिटेल में जानकारी प्रेषित करेगा. इस बारे में और परीक्षा से संबंधित दूसरे डिटेल और अपडेट जानने के लिए समय-समय पर यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें, जिसका पता ये है – upmsp.edu.in.

प्री बोर्ड कब हो सकते हैं

कैलेंडर में दी जानकारी के हिसाब से क्लास 12वीं के प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में और प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जा सकती हैं. अगर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो थ्योरी एग्जाम की डेटशीट एग्जाम शुरू होने से एक महीने पहले रिलीज हो सकती है. कैंडिडेट अपडेट जानने के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

बिहार बोर्ड परीक्षा तारीखें भी जल्द होंगी जारी

यूपी बोर्ड के बाद देश के सबसे बड़े बोर्ड में से एक बिहार बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखें भी जल्द जारी की जाएंगी. ये बोर्ड हर साल सबसे पहले परीक्षा तारीखें रिलीज करता है और परीक्षाओं का आयोजन भी करता है. इनके नतीजे भी सबसे पहले आते हैं. स्टेट बोर्ड्स में बिहार बोर्ड हमेशा सबसे आगे चलता है.

रिलीज होने के बाद बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं की डेटशीट इस वेबसाइट पर चेक की जा सकेगी - biharboardonline.bihar.gov.in. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ये शेयर की जाएगी. अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें: SSC CPO परीक्षा के नतीजे जारी, यहां करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget