एक्सप्लोरर

UGC Committee: विश्वविद्यालयों और उच्च संस्थानों में शैक्षिक सत्र सितंबर से हो शुरू

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा गठित दोनों समितियों ने अपनी – अपनी रिपोर्ट यूजीसी को सौंपी. सितंबर से एकेडमिक सत्र शुरू करने का सुझाव

UGC Committee on online examination and online education: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा कुछ दिन पूर्व जिन दो समितियों का गठन किया गया था उन दोनों समितियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को सौंप दिया है. समितियों द्वारा विचार किये गए बिंदु दोनों समितियों ने इस रिपोर्ट में सभी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा, ऑनलाइन परीक्षा, एकेडमिक सत्र-2020, एवं ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन सहित कई अन्य मुदों से सम्बंधित अपना विचार प्रस्तुत किया है. यूजीसी अब इस रिपोर्ट को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर ही यूजीसी इस सम्बन्ध में कोई गाइड लाइन कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के लिए जारी करेगा. यूजीसी की समिति की रिपोर्ट में क्या है? विश्वस्त सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों द्वारा जो सुझाव समिति को प्रदान किया गया है वह यह है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जब तक देश में हालात सुधर नहीं जाते हैं तब तक किसी भी कीमत पर छात्रों को पढ़ने के लिए कक्षाओं में बुलाना अच्छा नहीं होगा क्योंकि इससे छात्रों के बीच फिजिकल डिस्टेंस को मेनटेन करने में समस्या उत्पन्न हो जाएगी. विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों ने समिति को यह भी सुझाव दिया कि जिन शहरों अथवा जिन जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं है वहां के छात्रों को लॉक डाउन समाप्त होने के पश्चात आगामी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु छूट प्रदान कर दी जाय जिससे वे अगले सत्र में प्रवेश हेतु अपनी तैयारी कर सकें. ऑनलाइन परीक्षा करवाने के परिप्रेक्ष्य में समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि अभी हमारे सभी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के पास ऑनलाइन परीक्षा करवाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए यह संभव नहीं है. हाँ जिनके पास ऐसे संसाधन उपलब्ध हैं वे अपनी ऑनलाइन परीक्षा करवा सकते हैं. समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि ऐसे छात्र जो ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट के पहले तथा दूसरे वर्ष में हैं. उन्हें पिछले सेमेस्टर के आधार पर प्रोन्नत करने के लिए एकेडमिक काउंसिल में एक प्रस्ताव पास किया जाय. समिति ने ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन पर भी अपने सुझाव यूजीसी को दे दिया है जिसमें समिति द्वारा शैक्षिक सत्र 2020-21 में सिलेबस को पूरा करने के लिए शनिवार एवं रविवार को भी ऑनलाइन क्लासेज सहित एक्स्ट्रा क्लासेज एवं छुट्टियों को कम करने जैसे सुझाव भी दिये गए हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget