एक्सप्लोरर

यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार का कार्यकाल पूरा, हायर एजुकेशन में इन सुधारों के लिए जाने जाएंगे ममीदला

प्रोफेसर जगदीश कुमार का कार्यकाल न केवल नीतिगत सुधारों के लिए जाना जाएगा, बल्कि यह भी याद रखा जाएगा कि कैसे उन्होंने छात्रों को केंद्र में रखकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अपने अध्यक्ष प्रोफेसर ममीदला जगदीश कुमार को विदाई दी. साथ ही, उनके कार्यकाल में उच्च शिक्षा में हुए बदलावों की जमकर तारीफ की.

जेएनयू में रह चुके हैं कुलपति

जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) के पूर्व कुलपति रहे जगदीश कुमार को 4 फरवरी 2022 को यूजीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. उनके कार्यकाल की शुरुआत ऐसे समय में हुई, जब केंद्र सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने की दिशा में अहम कदम उठा रही थी. उनके नेतृत्व में यूजीसी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े और छात्र-केंद्रित सुधार किए गए. उनके कार्यकाल में प्रवेश प्रक्रिया, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूजीसी-नेट, नीट, जेईई मेन 2025, और विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई दिशानिर्देशों में बदलाव किया गया.

इस कार्यक्रम की भी की थी शुरुआत

जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर जगदीश कुमार की एक बड़ी पहल के रूप में ड्यूल डिग्री कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके जरिए छात्र अब एक साथ दो पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर सकते हैं. इसके अलावा अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC पोर्टल), APAAR ID, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम, और लचीलापन तथा सतत् शिक्षा के अवसर जैसे कई अहम बदलाव लागू किए गए. 

यूजीसी ने ऐसे की तारीफ

यूजीसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'उनका कार्यकाल अनेक ऐतिहासिक और छात्र हित में केंद्रित सुधारों से भरा रहा। उन्होंने यूजीसी की कार्यप्रणाली में भी कई बदलाव लाए, जिससे उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूती मिली.' आयोग ने यह भी कहा कि प्रोफेसर कुमार की शिक्षा जगत के प्रति प्रतिबद्धता और विभिन्न वर्गों के लोगों से जुड़ने की उनकी क्षमता को हमेशा याद किया जाएगा. यूजीसी परिवार ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नए अध्याय में सफलता की कामना की. गौरतलब है कि प्रोफेसर जगदीश कुमार का कार्यकाल न केवल नीतिगत सुधारों के लिए जाना जाएगा, बल्कि यह भी याद रखा जाएगा कि कैसे उन्होंने छात्रों को केंद्र में रखकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए.

यह भी पढ़ें: विदेशी छात्रों के लिए खुला एडमिशन का रास्ता, IIT कानपुर ने शुरू की JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget