एक्सप्लोरर

ये डिप्लोमा कोर्स कर लिया तो आईटी सेक्टर में नौकरी पक्की...बीटेक वालों से बेहतर मिलेगी सैलरी

नैनोटेक्नॉलजी में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स इस दौर के लिए सबसे बेस्ट कोर्स है. हालांकि, यह कोर्स आप तभी कर सकते हैं जब आपने 12वीं मैथ से पास की हो.

इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी में इस वक्त नौकरियों की भरमार है और सैलरी भी इस सेक्टर में अच्छी मिलती है. लेकिन लोगों को गलतफहमी है कि इस सेक्टर में आप तभी नौकरी कर सकते हैं, जब आपके पास बीटेक की डिग्री हो. हालांकि, ऐसा नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ डिप्लोमा कोर्सेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने के बाद आप आईटी सेक्टर में एक अच्छी नौकरी बड़े आराम से पा सकेंगे.सबसे खास बात की ये डिप्लोमा कोर्स आप अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं.

साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा कोर्स

साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा कोर्स अगर आपने किसी अच्छे इस्टिट्यूट से कर लिया तो आपको एक बेहतर नौकरी आईटी से क्टर में बड़े आराम से मिल जाएगी. दरअसल, जिस तरह से इंटरनेट और नई-नई टेक्नॉलजी ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है...उसी तरह से इसके कई खतरे भी सामने आए हैं. अब अपराधी भी डिजिटल तरीके से अपराध करने लगे हैं. यही वजह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां और बड़े-बड़े लोग साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अपने यहां रखने लगे हैं. आप चाहें तो साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा किसी भी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान से कर सकते हैं हैं. यह एक साल का कोर्स होता है, जिसमें आपको बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं.

नैनोटेक्नॉलजी में डिप्लोमा कोर्स

नैनोटेक्नॉलजी में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स इस दौर के लिए सबसे बेस्ट कोर्स है. हालांकि, यह कोर्स आप तभी कर सकते हैं जब आपने 12वीं मैथ से पास की हो. नैनोटेक्नॉलजी डिप्लोमा कोर्स के तहत आपको सूक्ष्म चीजों पर रिसर्च करना सिखाया जाता है. इस कोर्स के बाद आप फूड ऐंड बेवरेज, मेडिसिन, ऐग्रिकल्चर, बायॉटेक्नॉलजी और स्पेस रिसर्च जैसे सेक्टर में अपना करियर बना सकते हैं. अगर आपने किसी अच्छे संस्थान से नैनोटेक्नॉलजी में डिप्लोमा कर लिया तो आपको करीब 35 से 40 हजार की नौकरी बड़े आराम से मिल जाएगी. 

क्लाउड कंप्यूटिंग में डिप्लोमा कैसे करें

क्लाउड कंप्यूटिंग में डिप्लोमा कोर्स वही लोग करते हैं...जिन्हें कंप्यूटर में बहुत ज्यादा इंट्रेस्ट होता है. ये कोर्स अन्य कोर्सों के मुकाबले थोड़ा महंगा है. यही वजह है कि ज्यादा लोग इस कोर्स को नहीं करते हैं. आपको बता दें कंप्यूटर की टेक्नोलॉजी में क्लाउड कंप्यूटिंग का बहुत बड़ा रोल है. क्लाउड कंप्यूटिंग एक नेटवर्क की तरह होता है, जिससे डाटा तेजी से प्रोसेस होता है. क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए आप अपने कंप्यूटर में सेव डाटा को सिक्योर कर सकते हैं. अगर आपने क्लाउड कंप्यूटिंग में डिप्लोमा किसी अच्छे संस्थान से कर लिया है तो आपको बड़े आराम से आईटी सेक्टर में एक शानदार सैलरी के साथ नौकरी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के साथ खिलवाड़! बिना मान्यता के चल रहीं 695 यूनिवर्सिटी और 34,734 कॉलेज..देख लें कहीं आपका कॉलेज तो लिस्ट में नहीं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget