एक्सप्लोरर

Toppers की ये चार आदतें उन्हें बनाती हैं दूसरों से अलग, ये है इनका सीक्रेट सफलता मंत्र

Topper’s Secret Habit: टॉपर स्टूडेंट्स की कुछ आदतें होती हैं जो उन्हें दूसरों से आगे रखती हैं. अगर आप भी इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.

Topper’s Success Mantra: पढ़ाई करते समय लगभग सभी स्टूडेंट्स अपना बेस्ट देते हैं लेकिन हर किसी के लिए परिणाम सकारात्मक नहीं आते. जहां कुछ एक्सेल करते चले जाते हैं तो कुछ बहुत कोशिश के बाद भी सफलता नहीं पा पाते. दरअसल पढ़ाई के समय कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों को ध्यान रखकर आप भी बढ़िया परिणाम पा सकते हैं. किसी और से अपनी सफलता की तुलना करना ठीक नहीं लेकिन जितनी कोशिश कर रहे हैं उतना फल मिले, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए मददगार हो सकता है.

रोज करते हैं टॉपर्स रिवीजन

टॉपर स्टूडेंट्स की आदत होती है कि वे हर दिन पढ़ाई शुरू करने से पहले पुराना रिवाइज करते हैं. जब एक टॉपिक खत्म करते हैं तो नये को शुरू करने से पहले पिछला ठीक से रिवाइज करते हैं. जब टॉपिक पक्का हो जाता है तो ही आगे बढ़ते हैं. इसलिए रिवीजन को सफलता की कुंजी कहना गलत नहीं होगा.

समय को बांट लेते हैं

दिन के समय को बराबर भागों में बांट लेते हैं और तय कर लेते हैं कि किस समय क्या करना है. कितनी देर पढ़ाई करनी है, कितनी देर रेस्ट करना है, कितनी देर कौन से विषय को देना है. ये सब तय करने के बाद वे दिन की शुरुआत करते हैं जिससे उनका समय बिलकुल भी बर्बाद नहीं होता. इससे हर दिन प्लानिंग के हिसाब से टारगेट भी पूरा होता है और सोच-विचार में समय व्यर्थ नहीं जाता.

बाहर से मोटिवेशन नहीं ढूंढ़ते

टॉपर्स खुद को मोटिवेट करने के लिए बाहरी तरीके नहीं तलाशते बल्कि अपनी पढ़ाई को ही मोटिवेशन बना लेते हैं. एक-एक टॉपिक खत्म करना, उस पर पकड़ मजबूत करना और रिवीजन करते हुए समय पर कोर्स खत्म करना ही उनका मोटिवेशन होता है. वे वीडियो देखने या कहानी पढ़कर मोटिवेशन तलाशने में समय नहीं जाया करते.

छोटे-छोटे गोल बनाते हैं

इसी तरह टॉपर्स एक साथ बहुत सारे गोल नहीं रखते बल्कि छोटे-छोटे टारगेट बनाते हैं और उन्हें पूरा करते चलते हैं. वो पूरी पढ़ाई को प्लान के मुताबिक छोटे-छोटे टॉपिक्स में बांटते हैं और एक साथ बहुत कुछ करने के बजाय जिससे प्रेशर महसूस हो, वे छोटे-छेटे टुकड़े पूरे करते चलते हैं. इससे उनका मोटिवेशन हाई होता है और टारगेट भी पूरा होता है. ये प्लानिंग के साथ समझदारी और कैलकुलेशन से काम करते हैं. 

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी में ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, ये करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget