एक्सप्लोरर

UP Ad hoc Teachers /Lecturers भर्ती: यूपी में एडहॉक टीचर्स / लेक्चरर्स को इन शर्तों पर किया जायेगा स्थायी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश

सुप्रीमकोर्ट ने यूपी में मैनेजमेंट कोटे से नियुक्त शिक्षकों की भर्ती को रद्द करके परीक्षा के जरिए भर्ती करने का आदेश दिया है. आइये जानें विस्तार से.

UP Adhoc Teacher Lecturers Recruitment 2020: सुप्रीमकोर्ट कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा में सन 2020 के बाद मैनेजमेंट कोटे से नियुक्त लगभग 600 टीजीटी एड हॉक शिक्षकों  / लेक्चरर्स की भर्ती को रद्द कर दिया है. भर्ती को रद्द करने के साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को यह भी आदेश दिया कि वह कॉलेजों में कार्य कर रहे इन 600 टीजीटी एड हॉक शिक्षकों  / लेक्चरर्स को परीक्षा लेकर नियमित रूप से भर्ती करें. साथ में कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि भर्ती से सम्बंधित सभी कवायद अगले एकेडमिक ईयर जुलाई 2021 से पहले पूरी कर ली जाय.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा-

मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने सम्बंधित याचिकाओं पर अपना फैसला देते हुए कहा कि तदर्थवाद को यूं ही जारी नहीं रहने दिया जा सकता है क्योंकि इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है. पीठ ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए मैनेजमेंट कोटे से नियुक्त हुए इन शिक्षकों को ऐज में छूट और वेटेज की देने की भी बात कहा है. कोर्ट ने यह भी कहा कि उनकी यह सेवा रिटायर्मेंट के लाभ के लिए भी गिनी जाएगी.

कोर्ट ने किया अपने स्पेशल पॉवर का इस्तेमाल:

यह भी बता दें कि इस मामले में सुप्रीमकोर्ट ने अपने स्पेशल पॉवर का इस्तेमाल करते हुए फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले को 05 सालों तक कोर्ट में लंबित रहने को लेकर कहा कि भविष्य में ऐसी नौबत न आए इसके लिए यूपी गवर्नमेंट और सेवा आयोग को निर्देश दिया जाता है कि कॉलेजों में रिक्तियों के बारे में एक तय शेड्यूल बनाएं और उसके हिसाब से परीक्षाएं आयोजित की जाएं. कोर्ट ने कहा कि हम चाहते हैं कि आयोग न सिर्फ मौजूदा रिक्तियों को देखे बल्कि भविष्य में पैदा होने वाली रिक्तियों के हिसाब से भी काम करे. इसके लिए दिए गए निर्देशों पर सख्ती से अमल किया जाए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU में अब भी मिल सकता है एडमिशन, 12वीं के नंबर पर ये कॉलेज दे रहे मौका
DU में अब भी मिल सकता है एडमिशन, 12वीं के नंबर पर ये कॉलेज दे रहे मौका
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट मार्कशीट जारी, स्कूलों में मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट मार्कशीट जारी, स्कूलों में मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget