एक्सप्लोरर

IAS Success Story: न कोचिंग ली न किसी का गाइडेंस, अपनी मेहनत के बल पर निधि बनीं IAS ऑफिसर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

निधि सिवाच ने साल 2018 में अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास की थी. घर पर रहकर बिना किसी की मदद के निधि ने 83वीं रैंक हासिल की. कैसे किया उन्होंने यह कारनामा, आइये जानते हैं.

Success Story Of IAS Topper Nidhi Siwach: निधि सिवाच ने साल 2018 में तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा न केवल पास की बल्कि 83वीं रैंक के साथ टॉप भी किया और अपने मन-पसंद पद आईएएस के लिए चुनी गईं. इसके पहले के दो प्रयासों में सेलेक्शन न होने का जिम्मेदार वे खुद को ही मानती हैं और अंततः अपने तीसरे प्रयास में पुराने अटेम्प्ट्स की गलितयों को सुधारते हुए उन्होंने सफलता हासिल की.

निधि की यूपीएससी जर्नी के साथ एक बड़ा मजेदार किस्सा भी जुड़ा हुआ है. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में निधि बताती हैं कि जब वे तीसरी बार अटेम्प्ट देना चाह रही थी तो उन्हें परिवार की तरफ से इस शर्त के साथ परीक्षा देने दिया गया था कि वे परीक्षा की जिस भी स्टेज में फेल होंगी उन्हें वहीं अपना सफर खत्म करना होगा. उसके तुरंत बाद उनकी शादी कर दी जाएगी. यानी प्री में फेल हुईं तो वहीं से बाहर, मेन्स में हुईं तो वहां से. हालांकि इसकी नौबत नहीं आयी और निधि ने पूरी जान लगाकर तीसरे प्रयास को अंतिम साबित कर दिखाया.

निधि का बैकग्राउंड –

निधि मूल रूप से गुरुग्राम, हरियाणा की हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं हुई. निधि ने ग्रेजुएशन भी हरियाणा के एक कॉलेज से किया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद हैदराबाद की एक कंपनी में जॉब करने लगीं. यहां उन्होंने दो साल काम किया पर उनका मन नहीं लगा. वे कुछ और करना चाहती थी और खासकर कुछ ऐसा जिससे देश के लिए कुछ करने की इच्छा पूरी हो. इस विचार के साथ निधि ने एएफसीएटी परीक्षा दी और लिखित परीक्षा पास कर ली. इसके बाद के दिए एसएसबी इंटरव्यू ने उनकी जिंदगी बदल दी. वहां इंटरव्युअर ने उनसे कहा कि उन्हें डिफेंस की जगह सिविल सर्विसेस चुननी चाहिए. बस यहीं से निधि को सिविल सर्विसेस का ख्याल आया और वे जुट गईं तैयारियों में.

यहां देखें निधि सिवाच द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया इंटरव्यू -

<

 

जब दो बार हुईं असफल –

निधि ने जब पहला अटेम्पट दिया उस समय परीक्षा के बस तीन महीने बचे थे और वे सिलेबस भी खत्म नहीं कर पायी थीं. दूसरे अटेम्पट में भी उनकी तैयारी वो नहीं थी जैसी की इस परीक्षा के लिए होनी चाहिए. इस समय तक वे नौकरी भी कर रही थीं और उनके लिए पढ़ाई के लिए समय निकालना मुश्किल होता था. ये वो समय भी था जब घर वालों ने निधि से कहना शुरू कर दिया था कि करियर को बहुत वक्त दे दिया, अब शादी कर लो. घर की बड़ी संतान अगर लड़की हो तो यह प्रेशर कई बार और बढ़ जाता है.

निधि किसी भी हाल यूपीएससी के सपने को छोड़ना नहीं चाहती थीं. उन्होंने अपने पिता से एक और आखिरी मौके की गुज़ारिश की. इस बार वे नौकरी छोड़कर अपने घर आ गयीं और दिन रात मेहनत करने लगीं. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी का रास्ता अपनाया.

महीनों नहीं निकलीं कमरे से बाहर –

निधि के समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी के मकसद से जब निधि ने घर में कदम रखा तो पहली बार 6 महीने के बाद उन्होंने अपने घर का मेन गेट देखा, वो भी प्री परीक्षा देने के लिए. निधि कहती हैं कि ऐसा नहीं है कि घर में पढ़ाई करने के दौरान डिस्ट्रैक्शंस नहीं होते. लेकिन किसी भी प्रकार के डिस्ट्रैक्शन से खुद को बचाना पड़ता है.

निधि की तैयारी के साथ गौर करने वाली एक और बात यह है कि वे यूपीएससी की तैयारी से जुड़े सारे मिथ तोड़ती हैं. न उन्होंने कभी कोचिंग ली, न किसी ग्रुप से जुड़ीं जो परीक्षा की तैयारी करवा रहे हों और न ही कभी कोई उनके परिवार से यूपीएससी तो छोड़ो सरकारी नौकरी में भी सेलेक्ट हुआ हो, जहां से उन्हें गाइडेंस मिल सके. इस प्रकार एक कैंडिडेट को जहां-जहां से मदद मिल सकती थी, वे सब रास्ते निधि के लिए बंद थे फिर भी उन्होंने न केवल यूपीएससी में सफलता पायी बल्कि अच्छी रैंक भी प्राप्त की.

निधि का अनुभव –

निधि कहती हैं घर में बंद रहने का मतलब यह कतई नहीं होता है कि आप बाहर की दुनिया के कांपटीशन से ही कट जाएं. ऑनलाइन सब सुविधाएं हैं, उनका इस्तेमाल करें और देखें की बाकी कैंडिडेट्स की भीड़ में आप कहा स्टैंड कर रहे हैं और आपकी तैयारियों का लेवल क्या है. निधि खूब मॉक टेस्ट देती थीं और खुद ही इंटरनेट पर मौजूद टॉपर्स के उत्तरों से उन्हें मैच भी करती थीं.

निधि का यूपीएससी के सफर के दौरान एक ही लक्ष्य था अपनी गलतियों से सीखना. वे बार-बार चेक करती थीं की कमी कहा है और उसे कैसे दूर करना है. वे कहती हैं यूपीएससी आपके बहुत से गुणों की परीक्षा लेता है जैसे पेशेंस, मेहनत, स्मार्ट वर्क, नॉलेज का इंप्लीमेनटेशन आदि. अगर सही दिशा में सही इरादे के साथ बढ़ेंगे तो भले देर से लेकिन सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: एक छोटे से गांव से निकलकर विदेश पहुंचने वाली किसान की यह बिटिया ऐसे बनी UPSC टॉपर  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget