एक्सप्लोरर

IAS Success Story: 22 साल की उम्र और पहले अटेम्पट में UPSC परीक्षा पास करने वाले मुकुंद से जानते हैं सफलता का सीक्रेट

मुकुंद कुमार ने साल 2019 में अपने पहले अटेम्पट में यूपीएससी परीक्षा 54वीं रैंक के साथ पास की थी. आज जानते हैं मुकुंद की कहानी.

Success Story Of IAS Topper Mukund Kumar: यूपीएससी जैसी परीक्षा में पहली बार में सफलता हासिल कर लेना आसान नहीं होता. खासकर तब जब आपकी उम्र मात्र 22 साल की हो, जैसा की मुकुंद के केस में हुआ. मुकुंद ने साल 2019 में अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी. हालांकि बात जब मुकुंद कुमार की तैयारी की आती है तो ये भी सामने आता है कि मुकुंद ने भले यह परीक्षा पहली बार में पास कर ली हो पर इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग रही है. मुकुंद ने अटेम्पट दिया केवल एक बार पर टेक्निकली उन्होंने करीब दो से तीन साल तैयारी करने के बाद पहली बार यह परीक्षा दी और पहली ही बार में न केवल सेलेक्ट हुए बल्कि टॉपर्स की सूची में भी शामिल हुए. मुकुंद उन कैंडिडेट्स में से हैं जो परीक्षा के नेचर को भली-भांति समझने के बाद उसकी तैयारी में जुटे और उन्होंने हर एरिया को भरपूर टाइम दिया. उन्होंने तैयारी के लिए जरूरी सभी हिस्सों को आराम-आराम से और पूरी तरह तैयार किया. एक बार तैयारी पूरी हो जाने के बाद मुकुंद आये रिवीजन पर. इस तरह जब उन्होंने पूरी तैयारी कर ली तब पहला अटेम्पट दिया. चूंकि तैयारी पक्की थी इसलिए सेलेक्शन होने में कोई शंका ही नहीं बची थी. आज जानते हैं मुकुंद से उनकी सफलता का सीक्रेट.

 

सिविल सर्विस ही क्यों –

सैनिक स्कूल असम से 12वीं और दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन करने वाले मुकुंद कहते हैं, इस परीक्षा में सफल होने के लिए सिविल सर्विसेस को चुनने के पीछे सही कारण का होना बहुत जरूरी है. इससे कैंडिडेट को मोटिवेशन मिलता रहता है. चूंकि परीक्षा की तैयारी में काफी वक्त लगता है इसलिए सही मोटिवेशन का होना बहुत जरूरी है. कोई ऐसा कारण जो आपको बिना रुके सालों मेहनत करने के लिए प्रेरित करे. अपने केस में मुकुंद मानते हैं कि उन्हें लगता था यह क्षेत्र लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम करने का अवसर देता है इसलिए वे हमेशा से समाज सेवा से जुड़े इस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते थे. मुकुंद कहते हैं इस क्षेत्र में आने की अपनी-अपनी वजह होती है पर कारण कोई भी हो वह तगड़ा होना चाहिए जो मंजिल तक पहुंचने में आपकी मदद करे.

प्री को देते हैं अत्यंत महत्व –

मुकुंद बाकी कैंडिडेट्स की तरह इस बात पर यकीन करते हैं कि इस परीक्षा की तैयारी इंटीग्रेटेड होनी चाहिए लेकिन साथ ही उनका यह भी कहना है कि प्री परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है. अगर आप इसे ही पास नहीं कर पाएंगे तो आगे की तैयारियों का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा. इसलिए तैयारी शुरू करें तो तीनों परीक्षाओं को दिमाग में रखकर लेकिन जब प्री परीक्षा का समय नजदीक आये तो केवल प्री पर फोकस करें. वे मानते हैं प्री परीक्षा के लिए कम से कम 6 महीने का डेडिकेटेड टाइम देना बहुत जरूरी है. इस समय में केवल प्री के लिए पढ़ाई करें किसी और चीज पर ध्यान न दें. मुकुंद का यह भी कहना है कि इस परीक्षा की तैयारी ठीक से करने में दो साल का समय आराम से लग जाता है. इतने समय में ही आप सारा सिलेबस कवर कर पाते हैं. उन्होंने खुद काफी पहले से तैयारी आरंभ कर दी थी और लगभग पूरे दो साल प्रिपरेशन करने के बाद परीक्षा दी. अब आते हैं परीक्षा के लिए दूसरे जरूरी बिंदु यानी एनसीईआरटी पर. इसके लिए मुकुंद मानते हैं कि वे सभी एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ना जरूरी नहीं समझते. उन्होंने केवल ज्योग्राफी की एनसीईआरटी पढ़ी थी बाकी उन्होंने स्टैंडर्ड किताबों से ही तैयारी की थी. ऑप्शनल को भी मुकुंद बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं जिसके लिए अलग से कम से कम 6 महीने का समय देना बहुत जरूरी है. जब सिलेबस के अनुसार सभी विषय पढ़ लें तो खूब रिवीजन करें. अंत में मुकुंद यही सलाह देते हैं कि कोचिंग करें न करें पर मॉक टेस्ट जरूर दें और खूब आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें. इसके साथ ही अपने मीडियम या बैकग्राउंड को लेकर कभी चिंतित न हों क्योंकि अगर आप में काबलियत है तो यूपीएससी कभी आपके साथ किसी और कारण से अन्याय नहीं करेगा. इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: इंजीनियर से IAS ऑफिसर तक, कैसे तय किया अभिजीत ने यह सफर, जानें यहां NATA 2020: आवेदन की अंतिम तिथि फिर आगे बढ़ी, यहां पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget