एक्सप्लोरर

UP Madarsa Board Result 2020: आज नहीं कल घोषित होंगे मदरसा बोर्ड के रिजल्ट, यहां कर पायेंगे चेक

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसा बोर्ड के वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई 2020 को जारी करेगा. स्टूडेंट्स मदरसा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

UP Madarsa Board Result 2020: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा के नतीजे कल यानी 1 जुलाई 2020 को घोषित किए जाएंगे. नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in को लॉग इन कर चेक कर सकेंगे. हालांकि इसके पहले यह कहा गया था कि मदरसा बोर्ड के नतीजे 30 जून 2020 को जारी किये जायेंगें लेकिन उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद् के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि मदरसा बोर्ड के नतीजे 1 जुलाई 2020 को घोषित किए जाएंगे. मदरसा बोर्ड के तहत मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल और फाज़िल का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

बतादें कि 23 जून को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की एक बैठक हुई थी. इस बैठक में मदरसा बोर्ड मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल और फाजिल का रिजल्ट जारी करने की तारीख के बारे में फैसला लिया गया था. इस फैसले के मुताबिक़ रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाना था.

CBSE Board Pending Exams 2020: सीबीएसई बोर्ड की कैंसिल परीक्षाओं को लेकर आया नया अपडेट, पढ़ें यहां

इस बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक जे.पी. सिंह ने की थी. बैठक में परिषद के सदस्य डा. यास्मीन सुल्ताना नकवी, अजमल हुसैन जैदी, जिरगामुद्दीन व मो.शहरयार और वित्त व लेखाधिकारी आशीष आनंद तथा परिषद के रजिस्ट्रार आर.पी.सिंह शामिल हुए थे.

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि एकेडिमिक सत्र 2020-21 की पढ़ाई ऑनलाइन करवाई जाए. यह भी तय हुआ कि कोरोना महामारी के मद्देनजर मदरसों के सभी स्टूडेंट्स की पूरी सुरक्षा के उपाय किये जाए. इन उपायों के लिए अन्य बोर्डों के साथ तालमेल बैठाकर कार्यवाही की जाये.

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 

आपको बतादें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 27 जून 2020 को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया है. इस रिजल्ट की घोषणा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लखनऊ सचिवालय के लोकभवन में की थी. यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 83.31% स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. बागपत की रिया जैन ने 96.67% मार्क्स लेकर हाईस्कूल को टॉप किया. वहीँ बड़ौत-बागपत के ही अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स लेकर कक्षा 12वीं की परीक्षा को टॉप किया.

UP Board Results 2020: लगातार तीसरे साल हिंदी में हुए सबसे अधिक छात्र फेल, इस साल आठ लाख पहुंची संख्या

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget