एक्सप्लोरर

UP Board 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषितः रिया जैन बनीं दसवीं की टॉपर, 96.67 फीसदी अंक किए हासिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं का जारी कर दिया है. रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं में टॉप किया है. स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट ABP News पर भी चेक कर सकेंगें.

UP Board 10th / 12th Result: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट की घोषणा प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की है जो प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी हैं. रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं में टॉप किया है.   लखपेरा के अभिमन्यु वर्मा ने 95.53 फीसदी अंकों के साथ दसवीं में दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि तीसरी रैंक योगेश प्रताप सिंह ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ पायी.  यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने पास प्रतिशत जारी किया दिया है. इस साल, 83.31 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की, जबकि 12 वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.63 प्रतिशत रहा. प्रदेश के लाखों छात्रों की निगाहें जारी होने वाले इस रिजल्ट पर लगी हुई थीं जो कि इस रिजल्ट का बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. छात्र अपना रिजल्ट upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in, वेबसाइट पर लॉग इन कर देख सकते हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा- 2020 की मोटी-मोटी जानकारी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद देश का सबसे बड़ा बोर्ड है जो प्रत्येक वर्ष लाखों छात्रों की  परीक्षा बड़ी प्लानिंग के साथ सलीके से करवाता है. इस बार वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की यह परीक्षा एक साथ 18 फरवरी 2020 से शुरू हुई थी. 10वीं कक्षा की यह परीक्षा तो 03 मार्च 2020 को ही समाप्त हो गयी थी लेकिन 12वीं कक्षा की यह परीक्षा 06 मार्च 2020 को समाप्त हुई थी. जहाँ तक इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का सवाल है तो आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की 2020 की इस परीक्षा में कुल 56,11,072 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था. पंजीकरण करवाने वाले कुल छात्रों में से 10वीं कक्षा के कुल 30,24,632 छात्रों ने तथा 12वीं कक्षा के कुल 25,86,440 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था. कुल पंजीकृत छात्रों में से केवल 51,30,481 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी. बाकी छात्रों ने किन्हीं कारणों से यह परीक्षा नहीं दी थी. .बोर्ड की परीक्षा 06 मार्च को समाप्त होने बाद बोर्ड ने छात्रों के कुल 03,09,61,577 कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 मार्च 2020 से करवाने का मन बना चुका था लेकिन तभी कोविड-19 महामारी को देखते केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम के कारण मूल्यांकन का यह कार्य बोर्ड को रोकना पड़ा. कोविड-19 के कारण छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन तब जाकर 05 मई 2020 से तीन जोन में फिर शुरू किया गया. मूल्यांकन का कार्य समाप्त होते ही युद्ध स्तर पर हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए छात्रों का रिजल्ट तैयार किया गया. छात्र रिजल्ट जारी होने तक अपना धैर्य बनाए रखें. ऐसे समय खास कर वे छात्र अपने ऊपर किसी भी प्रकार की नर्वेसनेस न आने दें जिनके पेपर किन्हीं कारणों से बहुत अच्छे नहीं हुए थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget