एक्सप्लोरर

SSC GD Result 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां से फटाफट कर लें चेक

SSC GD Constable Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं. यहां करें चेक.

SSC Releases GD Constable Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा आखिरकार पूरी हुई. कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में हिस्सा लिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.gov.in.

अब है दूसरे चरण की बारी

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का ये पहला चरण था, इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अगले चरण की परीक्षा यानी पीईटी/पीएसटी टेस्ट देना होगा. जिन कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में आया है वे अब आगे की तैयारी शुरू कर सकते हैं. रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके कैंडिडेट्स नतीजे देख सकते हैं. महिलाओं और पुरुषों के नतीजों की पीडीएफ अलग-अलग है.

कैसे रहे इस बार के नतीजे

इस साल की एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के माध्यम से कुल 45284 पदों को भरा जाएगा. आज जारी नतीजों में कुल 311,736 पुरुष कैंडिडेट्स और 39,440 महिला कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सेलेक्ट की गई हैं. इन्हें अब पीईटी टेस्ट देना होगा.

रिजल्ट के साथ ही कैंडिडेट्स कट-ऑफ मार्क्स भी चेक कर सकते हैं. ये भी वेबसाइट पर दिए हुए हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां रिजल्ट की पीडीएफ दी होगी.
  • इस पीडीएफ से चेक कर लें कि सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं.
  • महिलाओं और पुरुषों की लिस्ट अलग-अलग दी होगी, यहां से उसे चेक कर लें.

ये भी उपलब्ध कराया गया है

रिजल्ट के साथ ही कमीशन ने पाइनल आंसर की, क्वेश्चन पेपर कम रिस्पांस शीट्स भी उपलब्ध करायी हैं. ये रिस्पांस शीट 24 जुलाई शाम 6 बजे तक कमीशन की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी. यहां से आप इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही परीक्षा पास करने वाले यानी क्वालीफाइड और परीक्षा पास न कर पाने वाले यानी नॉन-क्वालीफाइड, दोनों तरह के कैंडिडेट्स के मार्क्स भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं.

पुरानी वेबसाइट पर है

इस बारे में जारी नोटिस में एसएससी ने कहा है कि ये सभी डिटेल एसएससी की पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in से लिए जा सकते हैं. नतीजे और बाकी डिटेल कल यानी 10 जुलाई को वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं और 24 जुलाई तक इन्हें वहां से डाउनलोड किया जा सकता है.

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.

 यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स की तरह कैसे बन सकते हैं एस्ट्रोनॉट, जानें इसके लिए कहां लेना होगा एडमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget