एक्सप्लोरर

NEET UG Result 2023: नीट यूजी परीक्षा 2023 के नतीजे जारी, यहां से एक क्लिक में रिजल्ट करें चेक

NEET UG Result 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम में भाग लिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं.

NTA Releases NEET UG Result 2023: एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल के नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं - neet.nta.nic.in, ntaresults.nic.in. रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने टॉपर्स के नाम, मार्क्स, कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स आदि भी जारी किए हैं.

एनटीए ने बताया कि तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है. लगभग 20.38 लाख में से कुल 11.45 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1.39 लाख, महाराष्ट्र में 1.31 लाख और राजस्थान में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र देश के दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्य हैं, जबकि राजस्थान भी जनसंख्या के मामले में शीर्ष दस राज्यों में आता है.

वरुण बोरा ने किया टॉप

NEET UG 2023 की परीक्षा में आंध्र प्रदेश के वरुण बोरा ने टॉप किया है. वरुण अपने स्कूल के समय से ही टॉपर रहे हैं और उनकी इस उपलब्धी से ना सिर्फ उनका परिवार खुश है, बल्कि उनके शिक्षक, स्कूल के बच्चे और पूरा आंध्र प्रदेश खुश है.

इस डेट पर हुआ था एग्जाम

मणिपुर को छोड़कर बाकी जगहों के लिए नीट यूजी परीक्षा 2023 का आयोजन 7 मई के दिन किया गया था. मणिपुर में हुई हिंसा की वजह से यहां के 8,753 कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून के दिन 11 शहरों में किया गया था. प्रोविजनल आंसर-की भी रिलीज की जा चुकी है. इसके साथ ही कैंडिडेट्स की ओएमआर कॉपी और रिकार्डेड रिस्पांस शीट भी रिलीज हुई थी.

इन डिटेल की पड़ेगी जरूरत

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को इन डिटेल की जरूरत पड़ेगी. ये हैं एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ. इन्हें डालकर वे अपने नतीजे देख सकते हैं. अगर रिजल्ट में रिजर्वेशन की बात करें तो एससी कैटेगरी को हर कोर्स में 15 प्रतिशत का रिजर्वेशन मिलेगा. एसटी कैटेगरी को 7.5 परसेंट का और पीडब्ल्यूडी को 5 प्रतिशत का.

रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

  • नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी neet.nta.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर NEET UG 2023 Result नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: NMC ने MBBS छात्रों के लिए लागू किए नये नियम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget