एक्सप्लोरर

NEET UG Result 2024: नीट यूजी की फाइनल आंसर-की के बाद अब है नतीजों की बारी, कब तक हो सकते हैं जारी? पढ़ें अपडेट

NEET UG 2024 Result Soon: नीट यूजी 2024 परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है, अब रिजल्ट घोषित होगा. नतीजे कब तक आ सकते हैं और किन-किन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं? जानें.

NTA To Release NEET UG 2024 Result Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जल्द ही नीट यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे जारी करेगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की नीट यूजी की परीक्षा दी हो, वे रिजल्ट रिलीज होने के बाद एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – exams.nta.ac.in/NEET. इसके अलावा भी कुछ वेबसाइट्स है जिन पर परिणाम देखा जा सकता है.

आज जारी हुई है फाइनल आंसर-की

नीट यूजी परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर-की आज रिलीज हो गई है. इसके बाद अब नतीजों की बारी है. जल्द ही नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 के नतीजे जारी किए जाएंगे. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट और कैटगरी के मुताबिक कट-ऑफ वगैरह भी रिलीज होगा. इसके अलावा पर्सेंटाइल रैंक्स भी रिलीज की जाएंगी.

नोट कर लें काम की वेबसाइट्स

रिजल्ट रिलीज होने के बाद आप इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं. इनकी लिस्ट इस प्रकार है –

  • exams.nta.ac.in/NEET
  • neetntaonline.in
  • nta.ac.in.

रिलीज होने के बाद ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • नीट यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे जारी होने के बाद इन आसान स्टेप्स से चेक किए जा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in/NEET पर.
  • यहां आपको NEET UG Result 2024 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. ऐसा नतीजे जारी होने के बाद होगा.
  • ऐसा करने पर जो नया पेज खुले उस पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें जैसे रोल नंबर, डीओबी वगैरह जो भी मांगे जा रहे हों और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकाल लें. इसे निकालकर अपने पास रख लें, ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आएगी.
  • इस बारे में डिटेल में कोई भी जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

इसके बाद होगी काउंसलिंग

नीट यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे आने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी. रैंक के मुताबिक कैंडिडेट्स को कॉलेज और कोर्स एलॉट होंगे. इसके लिए आपको अलग वेबसाइट पर जाना होगा, जिस पर काउंसलिंग के संबंध में मेरिट लिस्ट रिलीज के संबंध में सूचनाएं दी जाएंगी. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – mcc.nic.in.

ये मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट है और काउंसलिंग से संबंधित जानकारियां आपको इसमें मिलेंगी. इसे समय-समय पर चेक करते रहें और आगे की जानकारी प्राप्त करें.

इस डेट पर हुई थी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 2024 का आयोजन 5 मई के दिन किया गया था. इसके बाद 29 मई को प्रोविजनल आंसर-की रिलीज हुई थी. इस पर ऑब्जेक्शन 1 जून तक आमंत्रित किए गए थे और अब फाइनल आंसर-की जारी की गई है. इसके बाद नतीजे जारी होंगे और उसके बाद काउंसलिंग शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें: नीट यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, इस लिंक से कर लें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget