एक्सप्लोरर

MP Board 12th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, 30 साल बाद होगा ऐसा

MPBSE मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह अर्थात 15 जुलाई के बाद कभी भी घोषित हो सकता है. स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे ऐसे चेक कर सकते हैं.

MPBSE MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 12वीं के नतीजे इसी सप्ताह में 15 जुलाई के बाद कभी भी घोषित कर सकता है. हालांकि एमपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की कोई निश्चित तारीख और समय के बारे में कोई सूचना नहीं जारी की है लेकिन इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित करने के बारे में पिछले महीने बोर्ड ने कहा था कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में और 12वीं का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा. एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी किये जायेंगे. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा 12वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकेंगे. 30 साल बाद पहली बार होगा ऐसा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन हर साल 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ घोषित करता था. परन्तु इस बार कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समय पर शुरू तो हुई लेकिन बीच में ही स्थगित कर देनी पड़ी. बाद में मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 10वीं की बाक़ी बची परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया और 12वीं की परीक्षाओं को 9 जून से 16 जून के बीच करवाई. इस कारण इस बार कक्षा 10वीं का रिजल्ट 12वीं के पहले अर्थात 4 जुलाई को जारी कर दिया गया. ऐसा 30 साल बाद पहली बार हुआ कि एमपी बोर्ड ने 12वीं के पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया हो. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2020 गौरतलब है कि इस साल एमपी बोर्ड  की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 02 मार्च 2020 से शुरू हुई थी. लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गई. जिस समय एमपी बोर्ड परीक्षा स्थगित की गई थी उस समय 12वीं क्लास के 9 और 10वीं क्लस के 2 पेपर्स की परीक्षाएं होनी बाकी थी. बाद में बोर्ड ने 10वीं क्लास की पेंडिंग परीक्षा को रद्द कर दिया और 12वीं कक्षा की बची परीक्षा का आयोजन 9 जून से 16 जून 2020 तक करवाया गया. इस बार इस परीक्षा में करीब 19 लाख 50 हजार छात्र शामिल हुए थे. एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट वर्ष 2020 और 2019 के एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की बात करें तो 2019 में कुल पासिंग परसेंटेज 61.32%  था जबकि 2020 में कक्षा 10 वीं का कुल पासिंग परसेंटेज 62.84% रहा. जहां 2019 में कुल 63.69% लड़कियां सफल हुई थीं वहीँ 2020 में 65.87% लड़कियां सफल घोषित की गई हैं. लड़कों के मामले में भी इस साल का रिजल्ट पिछली साल की अपेक्षा अच्छा था. जहां 2019 में कुल 59.15% लड़के सफल हुए थे वहीँ 2020 में 60.09% लड़के सफल घोषित किए गए हैं.         

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget