एक्सप्लोरर

JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, लड़कियों का दबदबा, 74.8% स्टूडेंट्स हुए पास

JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड की ओर से 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर में बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 आज घोषित कर दिया. जिन छात्रों ने इस साल JKBOSE की परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

बोर्ड ने इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे एक साथ जारी किए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर वेबसाइट पर दर्ज करना होगा.

पास प्रतिशत 74.8%, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

JKBOSE के अनुसार इस साल कुल पास प्रतिशत 74.8% रहा है. एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. जहां लड़कों का पास प्रतिशत 71.95% रहा, वहीं लड़कियों ने 77.72% सफलता दर के साथ बजी मार ली.

इस वर्ष 12वीं परीक्षा के लिए कुल 1,03,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 77,311 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. हालांकि, 970 छात्र ऐसे भी रहे जो परीक्षा में सफल नहीं हो सके.

अलग-अलग डेट्स पर हुई परीक्षा

JKBOSE ने जम्मू-कश्मीर के हार्ड और सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की थीं.

हार्ड जोन: 20 फरवरी से 20 मार्च 2025
सॉफ्ट जोन: 15 फरवरी से 17 मार्च 2025
सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे की एकल शिफ्ट में कराई गई थीं.

यह भी पढे़ं: सड़क किनारे बैठकर पंक्चर लगाते थे पिता, अब बेटे ने पास की UPSC परीक्षा- ऐसा रहा पूरा सफर

ऐसे करें JKBOSE 12th Result 2025 चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले jkbose.nic.in पर जाएं.
  • छात्र इसके बाद होमपेज पर “JKBOSE Class 12 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर छात्र रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • अब छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • अब छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.
  • अंत में छात्र रिजल्ट पेज का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढे़ं: UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
ICAI CA इंटर रिजल्ट जारी, icai.nic.in पर कर सकते हैं चेक, शार्दुल रहे टॉपर
ICAI CA इंटर रिजल्ट जारी, icai.nic.in पर कर सकते हैं चेक, शार्दुल रहे टॉपर

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget