एक्सप्लोरर

JEECUP 2024 Result: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, ये रहा डाउनलोड लिंक, फटाफट कर लें चेक

UP Polytechnic Result 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इन्हें चेक करने के लिए आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

JEECUP 2024 Result Out: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर, बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - jeecup.admissions.nic.in. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeecup.admissions.nic.in पर.
  • यहां देखें कि होमपेज पर JEECUP 2024 Result लिंक कहां दिया है. मिलने पर इस पर क्लिक करें.
  • ऐसाकरते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपने जेईईसीयूपी परीक्षा के क्रेडेंशियल्स यानी एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन वगैरह डालना होगा.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है. काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान आपको इसकी जरूरत पड़ेगी.
  • आगे की यानी काउंसलिंग की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय में साझा की जाएगी.
  • इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इस रिजल्ट में कैंडिडेट्स के बहुत से डिटेल जैसे कुल मार्क्स, रैंक आदि का विवरण होगा. इसके बेस पर ही उन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक प्रोग्राम्स में एडमिशन मिलेगा.

इन डेट्स पर हुआ था एग्जाम

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन कई सेशन में 13 से 20 जून के बीच किया गया था. इसी के नतीजे अब जारी हुए हैं. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब काउंसलिंग के लिए जाना होगा. नतीजे नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस के तहत रिलीज हुए हैं. कैंडिडे्टस अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.

यहां मिलेगा एडमिशन

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को अब काउंसलिंग का हिस्सा बनना होगा. रैंक के मुताबिक इन्हें यूपी के विभिन्न प्राइवेट और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेजों को डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा.

काउंसलिंग भी कई राउंड्स में होगी और रैंक के मुताबिक साथ ही उपलब्ध प्रोग्राम के मुताबिक कैंडिडेट्स को एडमिशन मिलेगा. कुछ ही दिनों में काउंसलिंग का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. बेहतर होगा कि कैंडिडेट्स समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले रहे हैं, कहीं वो फेक तो नहीं? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget