एक्सप्लोरर

BSEH 12th results 2020: आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे, bseh.org.in पर ऐसे चेक कर सकेंगें 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज यानी 21 जुलाई को हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट @bseh.org.in पर जारी करेगा.

HBSE Haryana Board 12th Result 2020: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE 12th Result 2020) के 12वीं क्लास के नतीजे आज 21 जुलाई को जारी किये जायेंगे. बोर्ड 12वीं क्लास के तीनों संकायों आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स की परीक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी करेगा. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट रोल नंबर के साथ चेक कर सकेंगे.

हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा की परीक्षा 4 मार्च 2020 से शुरू होकर 31 मार्च को खत्म होनी थी, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना महामारी के चलते इन परीक्षाओं को 19 मार्च 2020 से स्थगित कर दिया गया. बाद में बोर्ड ने इन छूटी परीक्षाओं को 1 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य आयोजित कराने का फैसला लिया, लेकिन बोर्ड ने बाद में कोरोना वायरस कोविड -19 के मद्देनजर इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया.

पिछले साल {2019} में बीएसईएच की 12वीं कक्षा में करीब 2,22,388 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. इसमें कुल 74.48 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. जबकि 2018 में 63.84 फीसदी ही पास हुए थे. यदि पिछले इन दो वर्षों को देखा जाये तो कुल मिलाकर 12वीं के रिजल्ट में वृद्धि हुई थी. अगर यही क्रम जारी रहा तो इस साल भी 12वीं के रिजल्ट में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए.

वर्ष 2019 में 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा. इस साल कुल 68.01 फीसदी लड़के पास हुए थे तो वहीं 82.48 फीसदी लड़कियां पास हुई.

हरियाणा बोर्ड के 12वीं क्लास में साइंस स्ट्रीम में दीपक को पहला स्थान मिला. इन्हें  497 मार्क्स मिले थे. दीपक रावमावि बवानीखेड़ा , भिवानी के स्टूडेंट्स रहे जबकि दूसरे स्थान पर पलक रहीं जिन्हें 494 अंक मिले. पलक पीजीएसडी वमावि, हिसार की स्टूडेंट्स थी.  आर्ट्स स्ट्रीम  में पहला स्थान शिव कुमार, जीवन ज्योति पब्लिक वमावि, पलवल रहे. इन्हें 494 मार्क्स मिले.

ये भी पढ़ें

Birsa Agricultural University में एडमिशन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2020 में करें ऑनलाइन अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget