एक्सप्लोरर

AFCAT 2 Exam 2024 का रिजल्ट घोषित, यहां जानें कैसे करें चेक

भारतीय वायु सेना की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-2) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर चेक आकर सकते हैं.

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-2) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. AFCAT-2 परीक्षा का आयोजन भारतीय वायु सेना ने 9, 10 और 11 अगस्त 2024 को किया था. इस परीक्षा में ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) और फ्लाइंग शाखाओं में राजपत्रित अधिकारी के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

AFCAT-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2024 को जारी किए गए थे. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक. इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, और अब वे बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो अब जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- RRC Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे में निकली 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स जल्द करें अप्लाई

साक्षात्कार के लिए चयन प्रक्रिया

AFCAT-2 2024 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें अगला चरण यानी एयर फोर्स सलेक्शन बोर्ड (AFSB) साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. AFSB साक्षात्कार के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा. यह प्रक्रिया ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी और तकनीकी) और फ्लाइंग शाखाओं के लिए लागू होती है. साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों की मानसिक और शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है, जिससे यह तय किया जाता है कि वे वायुसेना के अधिकारी बनने के योग्य हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें- ये है देश का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज, नाम सुनते ही हैरत में पड़ जाएंगे आप

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर आपको “लॉगिन” का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
  3. अब आपको अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करने होंगे, जो आपने AFCAT परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उपयोग किए थे.
  4. लॉगिन करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा. यहां से आप अपना AFCAT 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  5. अंत में अपने परिणाम की एक कॉपी प्रिंट कर लें ताकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ने पर इसे प्रस्तुत कर सकें.

भविष्य की तैयारियां

रिजल्ट जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हो चुके हैं, उन्हें AFSB साक्षात्कार की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए. साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक क्षमता और नेतृत्व कौशल की जांच की जाती है. इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ों को ठीक से तैयार रखना चाहिए क्योंकि साक्षात्कार के दौरान दस्तावेज़ सत्यापन भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- कौन थे पूरी दुनिया जीतने का सपना रखने वाले सिकंदर द ग्रेट के गुरु

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget