एक्सप्लोरर

JoSAA Counselling 2020: IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

JoSAA Counselling 2020: IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन के लिए JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 6 अक्टूबर 2020 से शुरू होगी.

JoSAA Counselling for IIT, NIT IIIT & GFTI 2020: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) आज 6 अक्टूबर से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके माध्यम से जोसा देश भर के 23 IIT, 31 NIT, 23 IIIT सहित अन्य गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट (जीएफटीआई) की 36000 सीटों पर एडमिशन के लिए सीटों का आवंटन करेगा.

ऐसे में जो स्टूडेंट्स JEE Advanced 2020 की परीक्षा में सफलता पाई है, वे जोसा काउंसलिंग के लिए ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन  की प्रक्रिया आज 12 बजे के करीब शुरू हो जायेगी अर्थात रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो जायेगी. इससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.

जो स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा में सफल घोषित किये गए हैं वे IIT संस्थान के लिए और जो स्टूडेंट्स जेईई मेन 2020 परीक्षा में सफल हुए हैं वे NIT, IIIT व GFTI {गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट} में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन तथा च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे. जोसा काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन और सीटों का आवंटन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई है.

महत्वपूर्ण तिथियां

  1. रजिस्ट्रेशन : 6 से 15 अक्टूबर 2020
  2. पहला मॉक सीट आवंटन : 11 अक्टूबर 2020
  3. दूसरा मॉक सीट : 13 अक्टूबर 2020
  4. प्रथम सीट आवंटन: 17 अक्टूबर 2020
  5. ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुल्क भुगतान :17 से 19 अक्टूबर 2020
  6. द्वितीय सीट आवंटन: 21 अक्टूबर 2020
  7. ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुल्क भुगतान: 22 से 23 अक्टूबर 2020
  8. तृतीय सीट आवंटन: 26 अक्टूबर 2020
  9. ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुल्क भुगतान : 27 से 28 अक्टूबर 2020
  10. चतुर्थ सीट आवंटन: 30 अक्टूबर 2020
  11. ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुल्क भुगतान : 31 अक्टूबर से 9 नवंबर 2020
  12. पांचवां सीट आवंटन : 3 नवंबर 2020
  13. ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुल्क भुगतान: 4 नवंबर से 5 नवंबर 2020
  14. छठा सीट आवंटन: 7 नवंबर 2020
  15. ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुल्क भुगतान: 8 नवंबर 2020

इस बार काउंसलिंग में हुआ बदलाव

जोसा ने इस बार छह राउंड में ही काउंसलिंग करवाने का फैसला लिया है. इसलिए इस साल सीटों का अलॉटमेंट केवल छह राउंड में होगा जबकि पिछले तीन सालों से सीटों के आवंटन के लिए सात –सात राउंड होते थे. स्टूडेंट्स को आवंटित संस्थान में अपना एडमिशन कंफर्म करने के लिए उन्हें फिजिकली उपस्थित नहीं होना पड़ेगा. बल्कि वे ऑनलाइन मोड से अपने डॉक्यूमेंट्स सब्मिट कर अपना एडमिशन कन्फर्म कर सकेंगें.

जेईई एडवांस्ड, आईआईटी दिल्ली के चेयरमैन प्रोफेसर सिद्धार्थ पांडे ने कहा, दिवाली से पहले एडमिशन प्रक्रिया खत्म करने और ठीक उसके तुरंत बाद नया एकेडमिक सत्र शुरू करने के लिए JoSAA ने इस वर्ष एडमिशन छह राउंड तक सीमित करने का सुझाव दिया था.

नोट: JoSAA देश भर के 23 आईआईटी संस्थानों, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 26 आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में दाखिले व काउंसलिंग की प्रक्रिया का संचालन करती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget