एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: पीएम मोदी ने पंजाब में जीत के लिए 'आप' को दी बधाई, केंद्र की मदद का भरोसा दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं आप को पंजाब चुनाव में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं. मैं पंजाब के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं."

Punjab Election Result 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने के लिए बधाई दी और पार्टी को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. सिलसिलेवार ट्वीटों में पीएम मोदी ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आप को पंजाब जीतने के लिए बधाई दी. 

प्रधानमंत्री ने आप को पंजाब के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा, "मैं आप को पंजाब चुनाव में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं. मैं पंजाब के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं."

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लोगों ने बीजेपी पर बहुत स्नेह की वर्षा की है. इन राज्यों के लोगों को मेरा आभार. हमारी पार्टी इन आशीवार्दो को संजोकर रखेगी और इन राज्यों के विकास के लिए काम करती रहेगी."

पांच राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच अथक प्रयास किया. उन्होंने हमारे सुशासन के एजेंडे के बारे में बात की और हमारे जन-समर्थक प्रयासों पर प्रकाश डाला. प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके असाधारण प्रयासों के लिए सैल्यूट."

पंजाब का चुनाव परिणाम

पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने करिश्माई जीत दर्ज की है. पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. आप को पंजाब की कुल 117 सीटों में से 92 सीटों पर प्रचंड बहुमत मिला है. कांग्रेस 18 सीटों के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट, भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटें, निर्दलीय को 1 सीट, अकाली दल को महज 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है.

कुल सीटें- 117

आम आदमी पार्टी-  92
बहुजन समाज पार्टी- 1
भारतीय जनता पार्टी- 2
निर्दलीय-  1
कांग्रेस-  18
शिरोमणि अकाली दल- 3

यह भी पढ़ें- 

UP Election Result 2022: डिप्टी सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री तक, यूपी चुनाव में बीजेपी के इन दिग्गजों की हुई करारी हार

Lucknow Election Result: लखनऊ में कैसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन, कितनी सीटों पर मिली जीत; जानिए सबकुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
नए सिरे से शुरुआत की उम्मीद, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ने MBBS कोर्स के लिए किया आवेदन
नए सिरे से शुरुआत की उम्मीद, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ने MBBS कोर्स के लिए किया आवेदन
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर सिविल जज के पदों पर भर्ती
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर सिविल जज के पदों पर भर्ती
पुलिस में 800 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
पुलिस में 800 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Embed widget