एक्सप्लोरर

PSCB Recruitment 2021: पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 856 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

क्लर्क, सीनियर मैनेजर और स्टेनो टाइपिस्ट समेत इन विभिन्न पदों पर 20 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 

PSCB Recruitment 2021: पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (PSCBL) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई 2021 है. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. कुछ पदों के लिए शॉर्ट हैंड स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा. आवेदकों को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए. 

इन पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के मुताबिक क्लर्क-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर के 739 पद, सीनियर मैनेजर के 40 पद, मैनेजर के 60 पद, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर के 7 पद और स्टेनो टाइपिस्ट के 10 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जाएगी. कुल पदों की संख्या 856 है. 

शैक्षणिक योग्यता 
क्लर्क के पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का सर्टिफिकेट होना चाहिए. सीनियर मैनेजर और मैनेजर के पदों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और पंजाबी में इंग्लिश में शॉर्ट हैंड की जानकारी होनी चाहिए.

उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वेबसाइट https://pscb.in पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: NHAI Recruitment 2021: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget