एक्सप्लोरर

गरीबी में मिली मदद तो लिख दी कामयाबी की कहानी, बंधुआ मजदूर से बना DU का छात्र

गरीबी और बदहाली में भी किसी का साथ मिल जाए तो किस तरह सफलता की कहानी लिखी जा सकती है इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है. राजस्थान में बंधुआ मजदूरी करने वाले राजेश जाटव को नौ साल की उम्र में ईंट भट्टे से सामान्य जीवन में लाया गया. इसके बाद उसने पढ़ाई शुरू की और आज वह दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है.

नई दिल्ली: गरीबी और लाचारी ने जिस मासूम से उसका बचपन छीन लिया था आज वही अपने सपनों को पूरे करने के लिए देश के श्रेष्ठ विश्वविद्यालय का हिस्सा बन चुका है. ये कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है. हम बात कर रहे हैं राजेश कुमार जाटव की जिसे गरीबी के कारण बंधुआ मजदूरी का दंश झेलना पड़ा. राजेश के पिता की आमदनी इतनी नहीं थी कि वह अपने पूरे परिवार का पेट पाल पाते इसलिए उन्होंने राजेश समेत परिवार के सभी सदस्यों को ईंट भट्टे पर काम में लगा दिया.

यहां ये लोग 18-18 घंटे काम करते और इन्हें शारीरिक तौर पर प्रताड़ित भी किया जाता. इसी दौरान साल 2007 में राजेश को नौ साल की उम्र में कैलाश सत्यार्थी के संगठन 'बचपन बचाओ आंदोलन' ने बंधुआ मजदूरी के जाल से मुक्ति किया. इसके बाद राजेस ने पढ़ाई शुरू की और आज वह दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी इलेक्ट्रोनिक्स का छात्र है.

बचपन से था पढ़ाई में तेज

एनजीओ ने राजेश को शुरुआती शिक्षा देने के बाद उसका दाखिला पांचवीं कक्षा में कराया. बचपन से पढ़ाई-लिखाई में तेज राजेश कक्षा आठवीं और नौवीं में लगातार दो साल राजस्थान सरकार की ओर से विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राजेश ने 10वीं कक्षा में 81 फीसदी और 12वीं कक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. अच्छे नम्बर लाने के लिए राजस्थान सरकार ने राजेश को दो बार लैपटॉप दिया.

राजेश जाटव बाल मजबूरी और मानव तस्करी की वजह शिक्षा और आर्थिक तंगी को मानते हैं. वह कहते हैं, ‘‘मेरे हिसाब से शिक्षा की कमी की वजह से माता-पिता अपने बच्चों को काम पर लगा देते हैं. भले ही इसके पीछे मुख्य कारण आर्थिक तंगी हो, लेकिन अगर माता-पिता को शिक्षा की अहमियत पता होगी तो वे बच्चों को काम पर लगाने के बजाय पढ़ाएंगे.’’

यह भी पढें-

इमरान खान ने फिर दी परमाणु बम की धमकी, कहा- कश्मीर को लेकर आमने सामने हैं दो परमाणु ताकत वाले देश

राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान ने आतंकवाद को नहीं रोका तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता

शरद पवार बोले- पाकिस्तान में मिला था बहुत प्यार, पड़ोसी देश को मुद्दा बनाकर पैदा किया जा रहा है डर

IND vs SA: धर्मशाला में भारत-द.अफ्रीका के बीच पहला टी-20 आज, हार्दिक की वापसी से मजबूत हुई टीम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget